सात लाख लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी डेमोक्रेट्स ने ट्रंप का प्रस्ताव यह कहकर खारिज कर दिया कि यह कामयाब हो ही नहीं सकता। साथ ही राष्ट्रपति से अपील की कि सरकार को सभी विभागों के कामकाज शुरू करना चाहिए। करीब एक महीने से सरकार आंशिक रूप से शटडाउन पर है। ट्रंप ने वाइट हाउस से अपनी एक टीवी स्पीच में कहा कि अमरीका में बसने के लिए आ रहे सात लाख लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इन लोगों को ड्रीमर्स (अमेरिका में सपने लेकर आने वाले) करार दिया जाता है। साथ ही तीन लाख लोगों को टेम्परेरी प्रोटेक्टेड स्टेटस दिया जाएगा। ये लोग दूसरे में देशों से हिंसा या प्राकृतिक आपदा के चलते विस्थापित होकर अमरीका में रहने आए हैं।
805 मिलियन डॉलर देने की मांग की अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में संसद से लोगों की मदद के लिए 800 मिलियन डॉलर और बंदरगाहों पर ड्रग डिटेक्शन टेक्नोलॉजी लगाने के लिए 805 मिलियन डॉलर देने की मांग की। उन्होंने कानून सख्त करने के साथ सीमा पर सुरक्षा बढ़ाए जाने का भी प्रस्ताव दिया। ट्रंप ने कहा कि राहत दिए जाने से लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ेगा और इस इमिग्रेशन रिफॉर्म की शुरुआत होगी।
अमरीकी इतिहास का सबसे बड़ा शटडाउन बीते 29 दिन से अमरीकी सरकार शटडाउन पर है। अमरीका के इतिहास में यह सबसे लंबा शटडाउन है। दरअसल ट्रंप की अगुआई में रिपब्लिकंस और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की अगुआई में डेमोक्रेट्स एकजुट हो गए हैं। डेमोक्रेट्स सरकार को दीवार के लिए फंड देने के पक्ष में नहीं हैं। इसी के चलते फेडरल सरकार के करीब 8 लाख कर्मचारी आंशिक रूप से काम नहीं कर रहे।
ट्रम्प का बजट पर हस्ताक्षर नहीं करना हड़ताल का कारण अमरीकी सरकार पिछले 29 दिनों से हड़ताल (शटडाउन) पर है। देश के इतिहास में यह सबसे लंबी हड़ताल है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से बजट पर हस्ताक्षर नहीं किए जाने की वजह से 8 लाख से ज्यादा कर्मचारी बिना तनख्वाह के छुट्टी पर हैं। ट्रंप मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए संसद से फंड्स की मांग कर रहे हैं। हालांकि, विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी के विरोध के बाद उनकी यह मांग अभी तक नहीं मानी गई है। इसके चलते कई विभागों में 22 दिसंबर से ही आंशिक रूप से कामकाज बंद है।
Read the Latest
World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले
World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.