अमरीका

ट्रंप के प्रस्ताव को डेमोक्रेट्स ने किया नामंजूर, कहा- प्रस्ताव कामयाब नहीं होगा

अमरीका-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए 5.7 बिलियन डॉलर की मांग रखी थी

Jan 21, 2019 / 11:30 am

Mohit Saxena

ट्रंप के प्रस्ताव को डेमोक्रेट्स ने किया नामंजूर, कहा- प्रस्ताव कामयाब नहीं होगा

वॉशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीमा पर दीवार को नाक का सवाल बना लिया है। वह इसे हर हाल में बनाना चाहते हैं। इसके कारण अमरीका पिछले एक माह से शटडाउन की मार झेल रहा है। उन्होंने शटडाउन खत्म करने के लिए शनिवार को डेमोक्रेट्स के सामने एक प्रस्ताव रखा था, जिसे खारिज कर दिया गया। इस प्रस्ताव के तहत राष्ट्रपति ने सात लाख अवैध अप्रवासियों की सुरक्षा की बात कही है। इसके बदले में वह चाहते हैं कि अमरीका-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए 5.7 बिलियन डॉलर (40 हजार करोड़ रुपए) दिए जाएं।
सात लाख लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी

डेमोक्रेट्स ने ट्रंप का प्रस्ताव यह कहकर खारिज कर दिया कि यह कामयाब हो ही नहीं सकता। साथ ही राष्ट्रपति से अपील की कि सरकार को सभी विभागों के कामकाज शुरू करना चाहिए। करीब एक महीने से सरकार आंशिक रूप से शटडाउन पर है। ट्रंप ने वाइट हाउस से अपनी एक टीवी स्पीच में कहा कि अमरीका में बसने के लिए आ रहे सात लाख लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इन लोगों को ड्रीमर्स (अमेरिका में सपने लेकर आने वाले) करार दिया जाता है। साथ ही तीन लाख लोगों को टेम्परेरी प्रोटेक्टेड स्टेटस दिया जाएगा। ये लोग दूसरे में देशों से हिंसा या प्राकृतिक आपदा के चलते विस्थापित होकर अमरीका में रहने आए हैं।
805 मिलियन डॉलर देने की मांग की

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में संसद से लोगों की मदद के लिए 800 मिलियन डॉलर और बंदरगाहों पर ड्रग डिटेक्शन टेक्नोलॉजी लगाने के लिए 805 मिलियन डॉलर देने की मांग की। उन्होंने कानून सख्त करने के साथ सीमा पर सुरक्षा बढ़ाए जाने का भी प्रस्ताव दिया। ट्रंप ने कहा कि राहत दिए जाने से लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ेगा और इस इमिग्रेशन रिफॉर्म की शुरुआत होगी।
अमरीकी इतिहास का सबसे बड़ा शटडाउन

बीते 29 दिन से अमरीकी सरकार शटडाउन पर है। अमरीका के इतिहास में यह सबसे लंबा शटडाउन है। दरअसल ट्रंप की अगुआई में रिपब्लिकंस और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की अगुआई में डेमोक्रेट्स एकजुट हो गए हैं। डेमोक्रेट्स सरकार को दीवार के लिए फंड देने के पक्ष में नहीं हैं। इसी के चलते फेडरल सरकार के करीब 8 लाख कर्मचारी आंशिक रूप से काम नहीं कर रहे।
ट्रम्प का बजट पर हस्ताक्षर नहीं करना हड़ताल का कारण

अमरीकी सरकार पिछले 29 दिनों से हड़ताल (शटडाउन) पर है। देश के इतिहास में यह सबसे लंबी हड़ताल है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से बजट पर हस्ताक्षर नहीं किए जाने की वजह से 8 लाख से ज्यादा कर्मचारी बिना तनख्वाह के छुट्टी पर हैं। ट्रंप मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए संसद से फंड्स की मांग कर रहे हैं। हालांकि, विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी के विरोध के बाद उनकी यह मांग अभी तक नहीं मानी गई है। इसके चलते कई विभागों में 22 दिसंबर से ही आंशिक रूप से कामकाज बंद है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / world / America / ट्रंप के प्रस्ताव को डेमोक्रेट्स ने किया नामंजूर, कहा- प्रस्ताव कामयाब नहीं होगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.