scriptइस्लाम को पिशाच के रूप में पेश नहीं करें : बराक ओबामा | Don't present Islam in a demon way : Barack Obama | Patrika News

इस्लाम को पिशाच के रूप में पेश नहीं करें : बराक ओबामा

Published: Dec 08, 2015 12:08:00 am

ओबामा ने अपने संदेश में कहा कि दोनों ने इस्लाम का वो रास्ता अपना लिया जो दुनिया के सामने गलत तरीके से पेश किया जा रहा है

Barack Obama

Barack Obama

वॉशिंगटन। दुनियाभर में फैलते आतंकवाद के खतरे के बीच अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रविवार को टीवी पर देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में हालांकि उन्होंने पाकिस्तान और सऊदी अरब का नाम नहीं लिया। माना
जा रहा है कि हाल मी में कैलीफोनिर्या में हुई गोलीबारी में 14 लोग मारे गए थे। माना जा रहा है कि गोलीबारी के लिए जिम्मदार पाकिस्तानी दंपती इन दोनों देशों के कारण ही उग्र बने।

ओबामा ने अपने संदेश में कहा कि दोनों गलत रास्ते पर चल पड़े थे। दोनों ने इस्लाम का वो रास्ता अपना लिया जो दुनिया के सामने गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। इस रास्ते के जरिए अमरीका और पश्चिमी देशों के खिलाफ युद्ध करने की भी बात कही जाती है। हालांकि, अपने संबोधन में उन्होंने किसी भी देश का नाम नहीं लिया।

आतंकी संगठनों इस्लामिक स्टेट (आईएस) और अल कायदा पर जोर देते हुए उन्होंने आतंकवाद की बढ़ी जड़ों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि किस तरह इंटरनेट ने दुनियों को कम कर लोगों के दिमाग में जहर भर दिया है। आतंकवाद से बढ़ता खतरा सच है, लेकिन हम इसे खम्त्म करने में कामयाब होंगे। आईएस या कोई और आतंकी संगठन हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, हम उसे बर्बाद कर देंगे।

किसी भी देश का नाम लिए बगैर अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वालों को हमारी फौज ढूंढकर खत्म कर देगी, चाहे वे किसी भी देश में जाकर छुप जाएं। हालांकि, ओबामा ने अमरीका के नागरिकों से आग्रह किया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को अमरीका और इस्लाम से नहीं जोड़ें क्योंकि आईएस जैसे आतंकी संगठन यही चाहते हैं।

ओबामा ने कहा कि आईएस इस्लाम की भलाई के लिए काम नहीं कर रहा है। यह संगठन चोर और हत्यारों से भरा हुआ है। अमरीका में रहने वाले देशभक्त मुसलमानों और दुनियाभर में रह रहे अरबों मुस्लिमों का बहुत छोटा हिस्सा हैं और इसके विचारों को नापंसद करते हैं।

हालांकि, अमरीकी राष्ट्रपति ने यह जरूर कहा कि आईएस से कुछ मुसलमान जरूर प्रभावित हुए हैं। इस समस्या से निपटने के लिए मुसलमानों को बिना किसी बहाने के इससे निपटना होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो