अमरीका

डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन को तीन साल की जेल

माइकल कोहेन को अगस्त में वित्तीय मामलों और नवंबर में झूठे बयान देने के लिए दोषी ठहराया गया।

Dec 13, 2018 / 08:24 am

Siddharth Priyadarshi

डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन को तीन साल की जेल

न्यूयार्क। डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन को चुनाव अभियान के दौरान पैसे की हेराफेरी और अदालत में गलत बयान देने के जुर्म में बुधवार को तीन साल कैद की सजा सुनायी गयी। इसके अलावा कोहेन के ऊपर अपनी पोजीशन का दुरुपयोग करने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के काले कारनामों पर पर्दा डालने का भी दोषी ठहराया गया। कोहेन पर उन दो महिलाओं के साथ ट्रंप के विवादों को रफा-दफा करने का भी आरोप है जिनके संबंध कभी ट्रंप के साथ थे।

राज छुपाने की सजा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व व्यक्तिगत वकील माइकल कोहेन को ट्रंप के 2016 के चुनाव अभियान में मदद करने और प्रस्तावित ट्रम्प टॉवर के बारे में कांग्रेस से झूठ बोलने और महिलाओं को अवैध तरीके से पैसे का भुगतान करने में उनकी भूमिका के लिए बुधवार को तीन साल की सजा सुनाई गई। अदालत में कोहेन ने अपने अपराधों को कबूल करते हुए कहा कि अपने निजी बर्तावों और अमरीकी राष्ट्रपति से जुड़े सभी राज के बारे में मैंने जो कुछ भी अपराध किया है, मैं उन सभी की जिम्मेदारी लेता हूं। कोहेन (52) को न्यूयार्क के सदर्न डिस्ट्रिक के डिस्ट्रिक कोर्ट ने 36 महीने कैद की सजा सुनायी। माइकल कोहेन पर आरोप है ने मॉस्को में उन्होंने ट्रंप के लिए लॉबिंग की और स्वीकार किया कि अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में उनका अभियान अच्छे ढंग से पूरा हो गया।अमरीकी डिस्ट्रिक न्यायाधीश विलियम पौले ने कोहेन को विशेष वकील रॉबर्ट म्यूलर के आरोप के संदर्भ में भी दो महीने की अतिरिक्त सजा सुनायी। म्यूलर 2016 के चुनाव में रूस के दखल की जांच कर रहे हैं।

कोहेन ने स्वीकार किए आरोप

मैनहट्टन में अमरीकी जिला न्यायाधीश विलियम पॉली ने कोहेन को 36 महीने की सजा सुनाई। न्यायाधीश ने स्वैच्छिक आत्मसमर्पण के लिए कोहेन को 6 मार्च तक का समय दिया है। 52 वर्षीय कोहेन पत्रकारों की भीड़ के बीच बुधवार सुबह अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ अदालत आए थे।न्यूयार्क में संघीय अभियोजकों ने आरोप लगाया कि नवंबर 2016 के चुनाव से ठीक पहले कोहेन ने वयस्क फिल्म अभिनेत्री स्टोर्मी डेनियल को $ 130,000 का भुगतान किया और पूर्व प्लेबॉय मॉडल करेन मैकडॉगल को $ 150,000 का भुगतान करने में मदद की ताकि वह ट्रंप के साथ अपने पिछले संबंधों के बारे में चुप रहें। कोहेन ने अभियोजन पक्ष से कहा कि भुगतान ट्रंप द्वारा निर्देशित किया गया था, जो संभावित अभियान वित्त कानून उल्लंघन में राष्ट्रपति के शामिल होने की पुष्टि करता है।

Home / world / America / डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन को तीन साल की जेल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.