scriptओवल ऑफिस में आगामी मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप दीपावली मनाएंगे | Donald Trump will celebrate deepwali in Oval Office on tuesday | Patrika News

ओवल ऑफिस में आगामी मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप दीपावली मनाएंगे

locationनई दिल्लीPublished: Nov 09, 2018 11:16:18 am

Submitted by:

Mohit Saxena

राष्ट्रपति ट्रंप के उप-सहायक राज शाह ने गुरुवार को यह जानकारी दी

trump

ओवल ऑफिस में आगामी मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप दीपावली मानएंगे

वॉशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगामी मंगलवार को अपने ओवल ऑफिस में दीपावली उत्सव मनाएंगे। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति ट्रंप के उप-सहायक राज शाह ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि राष्ट्रपति अपने ओवल ऑफिस में दीया जलाकर दीपावली मनाएंगे। गौरतलब है कि मध्यावधि चुनाव में व्यस्तता के कारण ट्रंप इस बार दीपावली वाले दिन कोई आयोजन नहीं कर सके। उन पर दबाव था कि वह इस मौके पर कोई खास आयोजन का ऐलान करें।
बांग्लादेश: संसदीय चुनाव की तारीखें तय, 23 दिसंबर को होगा मतदान

समुदाय के योगदान को असाधारण करार दिया

ट्रंप ने बुधवार को दुनिया भर में दीपावली मना रहे लोगों को शुभकामनाएं दी थी और कहा था कि यह भारत एवं अमरीका के बीच दोस्ती के रिश्ते को ज्यादा मजबूत बनाने का खास मौका है। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रथम महिला मेलानिया एक खुशहाल और यादगार दीपावली मनाने में उनके साथ हैं। ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र के विकास में भारतीय-अमरीकी समुदाय के योगदान को भी असाधारण करार दिया। रिपब्लिकन नेशनल कमिटी की प्रमुख रॉना मैक्डेनियल ने भी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो