script83 वर्षीय बुजुर्ग ने पत्नी के लिए घर में बनाई अनोखी सुरंग, जिसपर परमाणु बम भी हो जाएंगे बेअसर | elderly man made a unique bunker for wife no impact of nuclear bomb | Patrika News

83 वर्षीय बुजुर्ग ने पत्नी के लिए घर में बनाई अनोखी सुरंग, जिसपर परमाणु बम भी हो जाएंगे बेअसर

Published: Nov 14, 2017 01:38:28 pm

Submitted by:

Mohit sharma

यहां रहने व खाने के लिहाज से 350 लोगों के लिए कई फूड आइटम्स इंतेजाम भी किया गया है।

bunker for wife no impact of nuclear bomb

नई दिल्ली। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया में परमाणु जहां परमाणु युद्ध की संभावना बढ़ती जा रही है। वहीं कुछ लोगों को संभावित परमाणु हमलों से बचने के लिए उपाय खोजने भी शुरू कर दिए हैं। ऐसा ही मामला कनाडा में सामने आया है। यहां रहने वाली एक दंपति ने अपने घर के बैकयार्ड में जमीन के नीचे 10,000 स्क्वायर फीट चौड़ी एक सुरंग बनाई है।

1980 में शुरू निर्माण कार्य

दरअसल, इस दंपति ने इस सुरंग का निर्माण कार्य 1980 में शुरू किया था। उन्होंने अगले 2 सालों के भीतर ही इस सुरंग को बनाकर तैयार किया कर लिया। यहां हैरान करने वाली बात यह है कि इस दंपति ने इस सुरंग के निर्माण 42 स्कूल बसों का इस्तेमाल किया है। जानकारी के मुताबिक 83 वर्षीय ब्रूस बीच ने इस सुरंग का निर्माण अपनी पत्नी जीन के लिए परमाणु युद्ध से बचाव को कराया है। इस सुरंग का नाम उन्होंने अर्क टू रखा है।

8.5 लाख रुपए खर्च

इस दपंति ने इस सुरंग पर 12,600 डॉलर्स यानी 8.5 लाख रुपए खर्च किए हैं। इसके निर्माण में 42 स्कूल बसों का इस्तेमान किया है। जानकारी के मुताबिक सुरंग में एक रिसेप्शन के अलावा डेंटिस्ट चेयर, खेलने का सामान व सिक्युरिटी मीटर्स की व्यवस्था भी की गई है। जबकि यहां रहने व खाने के लिहाज से 350 लोगों के लिए कई फूड आइटम्स इंतेजाम भी किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो