अमरीका

योग स्टूडियो कांड: महिलाओं और अश्वेतों से नफरत करता था हत्यारा, चलाई थी अंधाधुंध गोलियां

इस गोलीकांड में आरोपी ने अंधाधुध गोलियां चलाकर दो महिलाओं की जान ले ली थी।

Nov 04, 2018 / 12:41 pm

Shweta Singh

योग स्टूडियो कांड: महिलाओं और अश्वेतों से नफरत करता था हत्यारा, चलाई थी अंधाधुंध गोलियां

फ्लोरिडा। अमरीका के फ्लोरिडा स्थित एक योग स्टूडियो से शनिवार को गोलीबारी की वारदात की खबर आई थी। अब इस मामले में एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल जानकारी मिल रही है कि इस घटना का आरोपी मानसिक विकृति का शिकार था, जिसके कारण वो महिलाओं और अश्वेतों से नफरत करता था। बता दें इस गोलीकांड में आरोपी ने अंधाधुध गोलियां चलाकर दो महिलाओं की जान ले ली थी।

सोशल मीडिया अकॉउंट से हुआ खुलासा

आरोपी के सोशल मीडिया अकॉउंट से कुछ पुराने और वीडियो मिले हैं, जिनके आधार पर ये दावे किए जा रहे हैं। इस हमले का आरोपी एक पूर्व सैनिक और टीचर स्कॉट पॉल बेयर्ले है। आरोपी ने शुक्रवार को एक योग स्टूडियो में गोलियों से हमला किया था,जिसमें दो महिलाओं की मौत के अलावा पांच अन्य घायल हुए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस इस घटना के मकसद की पता लगाने की कोशिश में जुटी है। चालीस साल के इस सिरफिरे हत्यारे के पुराने विडियो से जाहिर होता है कि वे महिलाओं से बेहद नफरत करता था।

‘अश्वेत पुरूषों को डेट करने वाली महिलाएं वेश्या’

अपनी वीडियो में उसे ये कहते हुए सुना गया है कि मनमौजी या अपने मनमुताबिक हठीली महिलाओं को सूली पर चढ़ा देना चाहिए। उसकी ये भी राय थी कि अमरीका में मेक्सिको से आने वाले लोगों पर बैन लगाने के लिए सीमा पर बारूदी सुरंगे बिछा देनी चाहिए। अपनी वीडियो में उसने अश्वेत पुरूषों के डेट करने वाली महिलाओं को वेश्या तक करार दिया था। उसके मुताबिक अश्वेत महिलाएं घृणित होती हैं। बता दें कि उसके ये सभी विडियो साल 2014 में यूट्यूब पर पोस्ट हुए थे।

गोलीबारी अंजाम देने के बाद खुद को भी मारी गोली

आपको बता दें कि फ्लोरिडा के कैपिटल सिटी में एक स्टूडियो में गोलीबारी अंजाम देने के बाद इस हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। टैलाहैसी की सिटी प्रवक्ता एलिसन फैरिस ने मीडिया को में जानकारी दी कि हमलावर की मौत हो चुकी है। इसके साथ हमले में घायल हुए अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Home / world / America / योग स्टूडियो कांड: महिलाओं और अश्वेतों से नफरत करता था हत्यारा, चलाई थी अंधाधुंध गोलियां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.