script

अमरीका के 41वें राष्ट्रपति रहे जॉर्ज बुश सीनियर का 94 साल की उम्र में निधन

locationनई दिल्लीPublished: Dec 01, 2018 11:11:45 am

Submitted by:

Saif Ur Rehman

अमरीका के 41वें राष्ट्रपति रहे जॉर्ज बुश सीनियर का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने दी।

BUSH

अमरीका के 41वें राष्ट्रपति रहे जॉर्ज बुश सीनियर का 94 साल की उम्र में निधन

वॉशिंगटन। अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज हर्बर्ट वाकर बुश का निधन हो गया। उनका निधन शुक्रवार को 94 वर्ष की आयु में हुआ। वह अमरीका के 41वें राष्ट्रपति थे। सीनीय बुश के नाम से मशहूर जॉर्ज एच डब्ल्यू ( George H.W. Bush) काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। कई महीनों से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें मई में रक्त संक्रमण संबंधी बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि इसी वर्ष उनकी पत्नी बारबरा का भी निधन हो गया था, जिसके बाद से ही उनकी बीमारी से जुड़ी खबरें सामने आ रहीं थींं। बारबरा बुश इकलौती ऐसी अमरीकी महिला थीं, जिन्होंने अपने जीवन में अपने पति और बेटे दोनों को अमरीका के राष्ट्रपति के रूप में देखा। जॉर्ज बुश को बुश ’41’ और बुश सीनियर भी कहा जाता था।
https://twitter.com/GeorgeHWBush/status/872887650688131072?ref_src=twsrc%5Etfw
यह भी पढ़ें – आर्थिक मामलों के सचिव ने जीडीपी की रफ्तार 7.1 फीसदी निराशाजनक

जॉर्ज बुश के बेटे और पूर्व राष्ट्रपति रहे बुश जूनियर ने बताया कि 94 वर्ष के लंबे जीवन के बाद उनका निधन हो गया। वे महान राजनेता थे और बेस्ट पिता । गौरतलब है कि बुश सीनियर ने दूसरे विश्वयुदृध में नेवी पायलट के रूप में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्हें गोली भी लगी थी। वे अमरीकी गुप्तचर एजेंसी सीआईए के प्रमुख भी रहे। राष्ट्रपति बनने से पूर्व वे चार साल तक उपराष्ट्रपति भी रहे।
https://twitter.com/ChiefCampbellSr/status/1068735292318908416?ref_src=twsrc%5Etfw
अमरीका में शोक की लहर

पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज हर्बर्ट वाकर के निधन पर अमरीका में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। लोग उनके बारे में लिख रहे हैं कि वह एक राष्ट्रपति, दिग्गज, पति, पिता, दादा और एक अच्छे इंसान थे। उनके पोते जॉर्ज पी बुश ने भी उनकी एक अच्छा दादा बताया। साथ ही एक तस्वीर भी शेयर की।
https://twitter.com/georgepbush/status/1068733928419266561?ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो