scriptमशहूर फ़िल्म “अमरीकन गैंगस्टर” के असल पात्र फ्रैंक लूकस का 88 वर्ष की आयु में निधन | Frank Lucas: 'American Gangster,' real character died at 88years | Patrika News

मशहूर फ़िल्म “अमरीकन गैंगस्टर” के असल पात्र फ्रैंक लूकस का 88 वर्ष की आयु में निधन

locationनई दिल्लीPublished: Jun 01, 2019 05:00:10 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

1960 से 1970 के दशक में तस्करी की दुनिया में खूंखार नाम
1976 के बाद उन्हें जेल में रहने की सजा सुनाई गई
1930 में नॉर्थ कैरोलिना में जन्मे थे फ्रैंक लूकस

lucas

मशहूर फ़िल्म “अमरीकन गैंगस्टर” के असल पात्र फ्रैंक लूकस का 88 वर्ष में निधन

वाशिंगटन। अमरीकन गैंगस्टर फ्रैंक लूकस का शुक्रवार को 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 1960 से 1970 के दशक में तस्करी की दुनिया के बेताज बादशाह लुकस का सबसे बड़ा नाम था। 1976 के बाद उन्हें जेल की सजा सुनाई गई। इसके बाद वह पुलिस के गवाह बने और दशकों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। 1930 में नॉर्थ कैरोलिना में जन्मे लूकस की मृत्यु को उनका परिवार प्राकृतिक मानता है।

मिसौरी: इस एकमात्र क्लिनिक पर कपल्स करा सकते हैं अबॉर्शन, अदालत ने लाइसेंस रद्द करने पर लगाई रोक

लाखों डॉलर की संपत्ति

दक्षिण-पूर्व एशिया से सीधे हेरोइन का आयात करने वाले लुकास को अपनी भव्य जीवन शैली के लिए जाना जाता था। 1975 में उनकी संपत्ति पुलिस द्वारा जब्त कर ली गई थी। न्यूजर्सी के एक पते पर,अधिकारियों ने कथित तौर पर 462,000 से 584,000 डॉलर से अधिक का नकद पाया। उसने पुलिस को इस क्षेत्र से जुड़े अपराधियों को गिरफ्तार करने में मदद की।
lucas
हॉलीवुड फ़िल्म “अमरीकन गैंगस्टर” बनाई

फ्रैंक लुकास के जीवनकाल पर हॉलीवुड फ़िल्म “अमरीकन गैंगस्टर” बनाई गई। इसे 2 नवंबर, 2007 को न्यूयॉर्क में दिखाया गया है। इसे रिडले स्कॉट द्वारा निर्देशित किया गया। इसमें डेनस वाशिंगटन लुकास की भूमिका में थे और रसेल क्रो के रूप में रिचर्ड “रिची” रॉबर्ट्स थे। इस दौरान लुकास ने फ़िल्म बनाने में मदद की। उसने खुद सेट पर पहुंचकर कलाकरों अपने बारे में बताने की कोशिश की। उसने अपनी छोटी से छोटी बात को सामने रखा। यहां तक की अपने किरदार को निभारने वाले अभिनेता को उन्होंने अपने स्टाइल में गन चलाना भी सिखाया। फिल्म को पुरस्कार तो मिला लेकिन लुकास की किंवदंती में दावों की छानबीन भी हुई, विशेष रूप से वियतनाम युद्ध के दौरान अमरीकी सैनिकों के ताबूत में ड्रग्स की तस्करी को लेकर काफी विवाद उठा।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो