scriptजॉर्ज बुश सीनियर का निधनः खाड़ी युद्ध जीतने के बाद इस राजनेता से चुनाव हारे | George Bush senior died defeat in election after win gulf war | Patrika News

जॉर्ज बुश सीनियर का निधनः खाड़ी युद्ध जीतने के बाद इस राजनेता से चुनाव हारे

locationनई दिल्लीPublished: Dec 01, 2018 11:32:43 am

बुश सीनियर और बारबरा का विवाह 73 साल तक रहा। जो संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति के मुकाबले सबसे लंबा था।

hw bush

जॉर्ज बुश सीनियर का निधनः खाड़ी युद्ध जीतने के बाद इस राजनेता से चुनाव हारे

नई दिल्ली। पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। अमरीकी समय के मुताबिक शुक्रवार को उनका निधन हुआ। 12 जून, 1924 को जन्मे बुश 1989 से 1993 तक संयुक्त राज्य अमरीका के 41वें राष्ट्रपति रहे। राष्ट्रपति पद ग्रहण करने से पहले बुश ने 1981 से 1989 तक अमरीका के 43वें वाइस प्रेसिडेंट के रूप में कार्य किया।

बिल क्लिंटन ने मिली मात
बुश सीनियर के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रहा गल्फ युद्ध। सीनियर के शासन में 1991 में अमरीका ने गल्फ युद्ध जीता था और इसका श्रेय उनके सिर पर सजा। हालांकि इसका फायदा सीनियर बुश नहीं उठा पाए और इसके बाद होने वाले आम चुनाव में जॉर्ज डब्ल्यू बुश अगले राष्ट्रपति चुनाव में बिल क्लिंटन से हार गए थे। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने अमरीकी सेना में रहकर अहम भूमिका निभाई। बुश सीनियर टेक्सास से सांसद भी रहे। इसके अलावा वे केंद्रीय जांच एजेंसी (सीआईए) के निदेशक भी रहे।
बुश सीनयिर की पत्नी बारबरा का निधन इसी साल 17 अप्रैल को हुआ था। बुश सीनियर और बारबरा का विवाह 73 साल तक रहा। जो संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति के मुकाबले सबसे लंबा था। पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और पूर्व फ्लोरिडा गर्वनर जेब बुश थे। अप्रैल में पत्नी बारबरा की मृत्यु के एक हफ्ते बाद संक्रमण के साथ एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। इसके बाद से ही वे लगातार बीमार चलते रहे और 94 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो