scriptहैथवे इंक के चेयरमैन बफेट ने 1 दिन में दान किए 20,400 करोड़, दुनिया के सबसे बड़े दानी बने | Hathway Inc. Chairman Buffett donated 20,400 crore in 1 day | Patrika News
अमरीका

हैथवे इंक के चेयरमैन बफेट ने 1 दिन में दान किए 20,400 करोड़, दुनिया के सबसे बड़े दानी बने

दुनिया भर के दानदाताओं को पछाड़ते हुए बर्कशायर हैथवे इंक के चेयरमैन वॉरेन बफेट ने 20,400 करोड़ रुपए से ज्यादा की एक दिन में दान करके रिकॉर्ड बना दिया है। 

Jul 12, 2017 / 09:03 am

ललित fulara

Warren Buffet

Warren Buffet

न्यूयॉर्क। दुनिया भर के दानदाताओं को पछाड़ते हुए बर्कशायर हैथवे इंक के चेयरमैन वॉरेन बफेट ने 20,400 करोड़ रुपए से ज्यादा की एक दिन में दान करके रिकॉर्ड बना दिया है। वॉरेन बफेट ने इस राशि का बड़ा हिस्सा बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और चार फैमिली चैरिटी को दान दे दिया। वह माइक्रोसाफ्ट के चेयरमैन बिल गेट्स करीबी मित्र हैं। अमरीकी व्यवसायी वॉरेन बफेट भारत के भी बड़े प्रशंसक हैं। वह ‘ब्रेन पावर’ को भारत के अच्छे भविष्य की वजह मानते हैं। 

भारत को ब्रेन पावर का सबसे बड़ा मार्केट बताया
उनके अनुसार ‘ब्रेन पावर’ के बफेट भारत एक बहुत बड़ा मार्केट बताते हुए कहते हैं कि इसकी कोई अनदेखी नहीं कर सकता। वारेन बफेट की कंपनी बर्कशायर के लिए सबसे ज्यादा पैसा वाला भी एक भारतीय है। खुद बफेट इस बात को कह चुके हैं कि एक शेयरहोल्डर्स के तौर पर किसी ने भी अजित जैन से ज्यादा पैसा नहीं कमाया। अजित जैन को बफे के करीबियों में गिना जाता है और वह रीइन्श्योरेंस एक्जीक्यूटिव हैं। बफे के उत्तराधिकारियों में जैन का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। 

वॉरेन बफेट के लिए चित्र परिणाम

संपत्ति का 40 फीसदी, 1.78 लाख करोड़ दान
86 वर्षीय बफेट ने वर्ष 2006 से अब तक 1.78 लाख करोड़ रुपए दान दे चुके हैं। इनमें गेट्स फाउंडेशन को करीब 1.41 लाख करोड़ दिया है। अपनी संपत्ति का 40 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा दान में देने के बावजूद बफेट के पास बर्कशायर का 17 प्रतिशत हिस्सा है।

राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप का किया था विरोध
86 वर्षीय बफेट ने अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव के समय ट्रंप के चुनाव का विरोध किया। बफेट ने उन्हें अपने टैक्स रिटर्न जारी करने की चुनौती दी थी। वे हिलेरी क्लिंटन के साथ मजबूती से खड़े थे। दो बार शादी कर चुके तीन बच्चों के पिता ने अगस्त में क्लिंटन की रैली में ट्रम्प से कहा था कि क्या आपको शालीनता का कोई सेंस है सर।
वॉरेन बफेट के लिए चित्र परिणाम
पुरानी कार खरीदने के शौकीन
बफेट नई की जगह हमेशा पुरानी कार खरीदते हैं। 80 साल की उम्र के बाद भी खुद ही कार चलाते हैं। बफेट आज भी 1958 में तकरीबन 20 लाख रुपए में खरीदे गए घर में रहते हैं।

दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स
फोब्र्स मैगजीन के मुताबिक बफेट दुनिया के चौथे सबसे अमीर हैं। बफेट के अपनी संपत्ति दान में देने की घोषणा से पहले फोब्र्स ने उनकी कुल संपत्ति 4.92 लाख करोड़ रुपये आंकी थी। 

Home / world / America / हैथवे इंक के चेयरमैन बफेट ने 1 दिन में दान किए 20,400 करोड़, दुनिया के सबसे बड़े दानी बने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो