scriptअमरीका: तूफान फ्लोरेंस ने ढाया कहर, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप्प, सड़कों पर बाढ़ | Hurricane Florence hits US resulting heavy rain and flood | Patrika News

अमरीका: तूफान फ्लोरेंस ने ढाया कहर, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप्प, सड़कों पर बाढ़

locationनई दिल्लीPublished: Sep 14, 2018 12:55:46 pm

गुरुवार दोपहर से ही फ्लोरेंस के प्रभाव से तेज हवाएं चलने लगी थीं।

florence

अमरीका: तूफान फ्लोरेंस ने ढाया कहर, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप्प, सड़कों पर बाढ़

न्यूयार्क। तूफान फ्लोरेंस ने अमरीका में अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। तूफ़ान के अमरीकी तट को स्पर्श करने के बाद प्रभावित इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं और भारी बारिश हो रही है। फ्लोरेंस के चलते उत्तर और दक्षिण कैरोलिना तथा वर्जीनिया के तटीय क्षेत्रों से दस लाख से अधिक निवासियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचने का आदेश दिया गया है। जॉर्जिया, दक्षिण और उत्तरी कैरोलिना, वर्जीनिया, मैरीलैंड और कोलंबिया जिले में आपातकालीन घोषणाएं लागू कर दी गई हैं। हालांकि शुक्रवार की सुबह तूफान फ्लोरेंस को श्रेणी 4 से श्रेणी 1 में तब्दील कर दिया गया। मियामी के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के मुताबिक तूफान उत्तरी कैरोलिना तट पर आकर समाप्त होगा। लेकिन आशंका जताई जा रहे है कि उसके पहले फ्लोरेंस दक्षिण-पश्चिम में समुद्र के किनारे आगे बढ़ते हुए और भी अधिक तबाही मचा सकता है।

वैज्ञानिकों ने की चमत्कारी खोज, पेट के अंदर मिले बिजली पैदा करने वाले बैक्टेरिया

धीमा पड़ रहा है फ्लोरेंस

बुधवार को 180 किमी प्रति घंटे के रफ़्तार से चल रहे इस तूफ़ान की गति धीमी होकर 150 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई है।हालांकि फ्लोरेंस ने अभी तक लैंडफॉल नहीं किया है लेकिन इसके प्रभाव से बचने के लिए उत्तरी और दक्षिण कैरोलिना और वर्जीनिया के तटीय क्षेत्रों से एक लाख से अधिक निवासियों को निकालने का आदेश दिया गया है। उधर नेशनल हरीकेन सेंटर ने चेतावनी दी है कि फ्लोरेंस अभी भी दक्षिणी जॉर्जिया से दक्षिणी वर्जीनिया में पूर्वी समुद्री तट के विस्तृत हिस्से के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। इन इलाकों में बारिश और बाढ़ के चलते विनाशकारी परिणाम सामने आ सकते हैं।

बिना बिजली के हैं डेढ़ लाख लोग

उत्तरी कैरोलिना में गुरुवार दोपहर से ही फ्लोरेंस के प्रभाव से तेज हवाएं चलने लगी थीं। यूटिलिटी कंपनियों के मुताबिक शुक्रवार को उत्तरी कैरोलिना में कम से कम 1,50,000 लोग बिना बिजली के थे। इसके अलावा कई अन्य इलाकों में हजारों लोगों तूफान के चलते बिना बिजली के हैं। तेज बारिश और बाढ़ के चलते बिजली की सप्लाई लाइनों को भारी नुकसान हुआ है। इन इलाकों में बिजली बहाल करने में एक सप्ताह लग सकता है।

चीन: उइगर मुसलमानों की पहचान के लिए नई कवायद, घर के बाहर लगा ‘क्यूआर’ कोड

सड़कों पर बाढ़ का पानी

बारिश के चलते उत्तरी कैरोलिना में सड़कों पर बाढ़ आ गई है। राष्ट्रीय तूफान केंद्र का कहना है कि फ्लोरेंस अब उत्तरी कैरोलिना तट पर झुका रहा है। ऐसे में आने वाले समय में इन इलाकों में भारी बारिश होगी जिससे बाढ़ का खतरा और भी गंभीर हो जाएगा। उधर भारी बारिश, तेज हवाएं और बाढ़ के पानी के कारण कैरोलिनास में जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो