scriptअमरीकी मीडिया बोला, सिर्फ भारतीय मूल की कमला हैरिस बन सकती हैं पहली राष्ट्रपति | Indian origin Kamala Harris has potential to become the first woman president | Patrika News

अमरीकी मीडिया बोला, सिर्फ भारतीय मूल की कमला हैरिस बन सकती हैं पहली राष्ट्रपति

Published: Nov 12, 2016 03:13:00 pm

कैलिफोर्नियों से पहली अश्वेत सीनेटर चुनी गईं। 

kamla harris

kamla harris

वॉशिंगटन. अमरीका को डोनाल्ड ट्रंप के रूप में नया राष्ट्रपति मिल गया है तो वहीं हिलेरी क्लिंटन पहली महिला राष्ट्रपति बनने से चूक गईं। इस बीच एक नाम भविष्य के राष्ट्रपति को लेकर अमरीका में चर्चा में है। यह नाम भारतीय मूल की अमरीकी नागरिक कमला हैरिस का है। उन्हें भविष्य की अमरीकी राष्ट्रपति बताया जा रहा है।

पहली अश्वेत सीनेटर बनीं

कमला कैलिफोर्निया से सीनेटर चुनी गई हैं। वो इस इलाके से पहली अश्वेत सीनेटर बनी हैं। अमरीकी मीडिया खुलकर इस 51 साल की भारतीय मूल की अमरीकी की तारीफ कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि हिलेरी पहली महिला राष्ट्रपति बनने से चूक गई है लेकिन कमला हैरिस यह कारनामा कर सकती हैं। उनमें इतिहास लिखने की पूरी संभावना है। वो काबिल हैं। कमला सीनेटर चुने जाने से पहले तक कैलिफोर्नियो की अटॉर्नी जनरल थीं। उनके पिता चेन्नई से थे और मां अफ्रीकी देश जमाइका की रहने वाली थी।

ट्रंप के खिलाफ कैम्पेन कर सुर्खियों बटोरीं

 कमला ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जबरदस्त कैम्पेन किया। उन्हें इमिग्रेशन से लेकर मुस्लिम विरोध बयान देने के मुद्दे पर घेरा था। इसके बाद सुर्खियों बटोरीं। मीडिया ने अपनी सुर्खियों में लिखा कि कमला इज द नेकस्ट प्रेसिडेंट? इसके अलावा एक मीडिया हाउस ने लिखा कि क्या इन्हें साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में चुना जाना चाहिए? बता दें कि हार के बाद हिलेरी क्लिंटन ने एक भाषण में कहा कि एक दिन आएगा जब हम जो आज सोच रहे हैं वो उस वक्त सही साबित होगा। माना जा रहा है कि क्लिंटन ने यह बातें महिला राष्ट्रपति न बने जाने को लेकर कहीं। उन्होंने कमला हैरिस की ओर इशारा किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो