scriptअमरीका: शॉर्टकट के चक्कर में हुआ बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ट्रेलर से कुचले जाने से भारतीय मूल के नागरिक की मौत | Indian origin man dies after Crushed By Tractor Trailer in america | Patrika News

अमरीका: शॉर्टकट के चक्कर में हुआ बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ट्रेलर से कुचले जाने से भारतीय मूल के नागरिक की मौत

Published: Feb 14, 2019 04:06:32 pm

Submitted by:

Shweta Singh

हादसे का शिकार हुए की पहचान 30 वर्षीय नील पटेल के रूप में हुई है।

Indian origin man dies after Crushed By Tractor Trailer in america

अमरीका: शॉर्ट के चक्कर में हुआ बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ट्रेलर से कुचले जाने से भारतीय मूल के नागरिक की मौत

वॉशिंगटन। अमरीका से एक भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत की खबर मिली है। इस व्यक्ति की मौत ट्रैक्टर ट्रेलर से कुचलकर हुई। बताया जा रहा है कि घटना वहां के न्यू ब्रंसविक की है। इस हादसे के बारे में वहां की पुलिस ने जानकारी दी है।

छोटे रास्ते के चक्कर में गई जान

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए की पहचान 30 वर्षीय नील पटेल के रूप में हुई है। नील वूडिंग एवेन्यू के पास रूट 1 की ओर जा रहा था। तभी उसके रास्ते में रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रैक्टर ट्रेलर खड़ा दिखाई दिया। लंबे रास्ते से बचने के लिए नील उसके नीचे से ही रास्ता पार करने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण उसी वक्त ड्राइवर ने ट्रेलर चला दी। इसके नीचे कुचले जाने से नील की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये हादसा पांच फरवरी को रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ।

ड्राइवर ने अनजाने में चला दी गाड़ी

घटना के बारे में पुलिस लेफ्टिनेंट रॉबर्ट डुडाश ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्राइवर को पता नहीं था कि नील उसके ट्रैक्टर ट्रेलर के नीचे से रास्ता पार कर रहा है। उसने अनजाने में ही अचानक अपना वाहन चला दिया। पुुलिस के मुताबिक नीचे दबे नील को ट्रेलर करीब 10 फुट तक घसीटता हुआ ले गया। पुलिस की छानबीन में पता चला कि नील न्यूजर्सी के प्रिंसटाउन का रहने वाले थे। हादसे में बुरी तरह घायल होने के बाद न्यू ब्रंसविक के रॉबर्ट वुड जॉनसन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो