scriptमाइक्रोसॉफ्ट में 3000 कर्मचारियों की छंटनी, इंफोसिस देगा 2000 नई नौकरियां | Infosys to give 2,000 jobs in North Carolina by 2021 | Patrika News

माइक्रोसॉफ्ट में 3000 कर्मचारियों की छंटनी, इंफोसिस देगा 2000 नई नौकरियां

Published: Jul 07, 2017 01:14:00 pm

Submitted by:

kundan pandey

सूचना तकनीक क्षेत्र की कंपनी इंफोसिस ने गुरुवार को घोषणा की कि वह अगले 5 सालों में उत्तरी कैरोलिना (एनसी) के अपने टेक्नोलॉजी हब के लिए 2000 लोगों को नौकरी देगी। 

Infosys Expansion

Infosys Expansion

रेलीग (उत्तरी कैरोलिना)। सूचना तकनीक क्षेत्र की कंपनी इंफोसिस ने गुरुवार को घोषणा की कि वह अगले 5 सालों में उत्तरी कैरोलिना (एनसी) के अपने टेक्नोलॉजी हब के लिए 2000 लोगों को नौकरी देगी। इंफोसिस की अमरीका में ऐसे चार टेक्नोलॉजी हब बनाने की योजना है। कैरोलिना का हब इस चार में से दूसरा हब होगा। हब राज्य में अनुसंधान त्रिभुज क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इंफोसिस के अध्यक्ष रवि कुमार ने उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर की उपस्थिति में एनसी के ओल्ड कैपिटोल बिल्डिंग में हुए एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। वहीं आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने भी तीन हजार लोगों की छंटनी करने का फैसला लिया है।

वर्तमान में उत्तरी कैरोलिना में 1100 लोग कर रहे हैं नौकरी 
अगले दो सालों में कैरोलिना के 2000 लोगों को कंपनी ने नौकरी पर रखने की आशा जताई है। यह नौकरियां उस रणनीति के तहत दी जाएंगी जिसके अनुसार कंपनी अपने चार टेक्नोलॉजी हबों में 10 हजार लोगों को नौकरी पर रखेगी। मई में कंपनी ने घोषणा की थी कि वह पहले टेक्नोलॉजी हब का विकास इंडियाना प्रांत में करेगी। अन्य दो हबों के बारे में कंपनी ने अभी तक घोषणा नहीं की है। सरकारी दस्तावेजों के अनुसार वर्तमान में कंपनी के उत्तरी कैरोलिना स्थित फर्म में 1100 लोग नौकरी कर रहे हैं। इस साल के अंत तक कंपनी इस हब के लिए लोगों को नौकरी पर रखना शुरू कर देगा। इस अवसर पर कूपर ने कहा कि लोगों को रोजगार देकर कंपनी उत्तरी कैरोलिना और हमारे राज्य की क्षमता के बारे में बहुत अच्छा महसूस कर रही है।

कुछ नौकरियां कम करेंगे: माइक्रोसॉफ्ट
दिग्गज अमरीकी तकनीकी कंपनियों के अपने वैश्विक बिक्री संचालन का पुनर्गठन करने की रिपोर्टों के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने गुरुवार को कहा कि वह अपने संचालन का पुनर्गठन करने के लिए अनिर्दिष्ट संख्या में नौकरियां घटाएगी। इसके लिए हमने आज एक कदम उठाया है। माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि हमने अपने कुछ कर्मचारियों को बता दिया है कि उनकी नौकरी जारी रखी जाए या नहीं इस पर विचार किया जा रहा है। हो सकता है कि उन्हें नौकरी से हटा दिया जाए। हाल ही में सीएनबीसी टीवी ने कहा था कि माइक्रोसॉफ्ट 3000 कर्मचारियों की छंटनी करेगा। इनमें से अधिकतर गैर अमरीकी सेल्स स्टाफ होंगे। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार गत मार्च के अंत तक पूरे विश्व में उसके कर्मचारियों की संख्या 1 लाख 21 हजार थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो