अमरीका

आईएस बना रहा रासायनिक हथियार, यूएस ने दी चेतावनी

अमरीकी सरकार के भीतर यह विश्वास बढ़ रहा है कि इस्लामिक स्टेट न केवल रासायनिक अस्त्र बना रहा

Sep 11, 2015 / 11:35 pm

भूप सिंह

ISIS

वाशिंगटन। अमरीकी सरकार के भीतर यह विश्वास बढ़ रहा है कि इस्लामिक स्टेट न केवल रासायनिक अस्त्र बना रहा है बल्कि इराक तथा सीरिया में उसका इस्तेमाल भी कर रहा है। यह जानकारी अमरीका के एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने बताया कि इराक तथा सीरिया की सीमा पर जहां इस्लामिक स्टेट सक्रिय है चार अवसरों पर पाया गया कि इस्लामिक स्टेट ने (स्त्रायु गैस) का इस्तेमाल किया। अधिकारी ने बताया कि रासायनिक गैस का इस्तेमाल पाऊडर के रूप में किया जा रहा है। 

Home / world / America / आईएस बना रहा रासायनिक हथियार, यूएस ने दी चेतावनी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.