अमरीका

कश्मीर: अमरीका ने भारत-पाक को मध्यस्थता से किया था मना

अमरीका का मानना था कि केवल भारत और पाकिस्तान ही शांति और वार्ता के
माध्यम से कश्मीर विवाद को सुलझा सकते हैं

Aug 30, 2015 / 11:49 am

सुनील शर्मा

Kashmir protest

वॉशिंगटन। कश्मीर पर मध्यस्थता नहीं करने और भारत तथा पाकिस्तान को वार्ता से विवाद को सुलझाने के लिए प्रोत्साहित करने की अमरीकी नीति 1950 के दशक के शुरू में बनी थी। हाल में जारी एक गोपनीय दस्तावेज से इस बात का पता चला है। वर्ष 1954 के एक गुप्त दस्तावेज के मुताबिक अमरीका इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि केवल भारत और पाकिस्तान ही शांति और वार्ता के माध्यम से कश्मीर विवाद को सुलझा सकते हैं। सीआईए ने इस दस्तावेज को जुलाई में सार्वजनिक किया।

Home / world / America / कश्मीर: अमरीका ने भारत-पाक को मध्यस्थता से किया था मना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.