ब्राजील में बड़ा हादसा: रियो में भूस्खलन से 10 की मौत, 11 घायल
मृतकों में एक लड़का, दो बुजुर्ग महिलाएं, 37 साल का एक व्यक्ति, एक महिला और 10 महीने का एक बच्चा शामिल है।

साओ पाउलो। ब्राजील के रियो डि जेनेरो में शनिवार को हुए भूस्खलन में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है।इस घटना में 11 अन्य घायल हो गए हैं। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक रियो के अग्निशमन कर्मियों ने कहा कि नीतेरोई के मोरो डो बोआ स्पेरेंसा इलाके में 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि खबरों के अनुसार अभी भी कम से कम चार अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं।
43 की उम्र में महिला ने दिया 21 वें बच्चे को जन्म, ब्रिटेन की सबसे बड़ी फेमिली ने बनाया रिकॉर्ड
रियो में भूस्खलन
ब्राजील के फायर डिपार्टमेंट के कमांडर रॉबर्टो रोबाडे ने कहा कि एक नवजात, दो बच्चों और एक 33 साल के व्यक्ति को बचाया गया है। इन्हें कई तरह की चोटें आई हैं और इन लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के अनुसार मृतकों में एक लड़का, दो बुजुर्ग महिलाएं, 37 साल का एक व्यक्ति, एक महिला और 10 महीने का एक बच्चा शामिल है।
खशोगी हत्याकांड: तुर्की ने सऊदी अरब और अमरीका सहित कई देशों को सौंपे टेप
भारी बारिश से बेहाल हुआ ब्राजील
ब्राजील में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है। देश के कई इलाके बारिश और बाढ़ से जूझ रहे हैं। ब्राजील नेशनल फायर डिपार्टमेंट के कमांडर रॉबर्टो रोबाडे ने कहा कि सिविल रक्षाकर्मी और अग्निशमन कर्मियों समेत करीब 200 राहतकर्मी इलाके में बचाव अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहत कार्य कम से कम 48 घंटे और चलेगा। कमांडर ने कहा कि रियो डि जेनेरो राज्य विशेषकर नीतेरोई पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश से प्रभावित हुआ है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest America News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi