scriptसात बच्चों की मां है यह महिला, तस्वीरों में पहचानना मुश्किल | Mum of SEVEN 43 stuns with the body of a woman 20 years younger | Patrika News

सात बच्चों की मां है यह महिला, तस्वीरों में पहचानना मुश्किल

locationनई दिल्लीPublished: Oct 20, 2017 01:27:56 pm

Submitted by:

Dharmendra

मां बनने के बाद जब वजन बढऩे लगा तो सात बच्चों की मां ने अपनी इच्छा शक्ति से न सिर्फ वजन कम किया दूसरी महिलाओं के लिए बनी मिसाल।

younger 9
वाशिंगटन. आप स्क्रीन पर सिक्स पैक दिखाती जिस महिला की तस्वीर देख रहे हैं। वह सात बच्चों की मां है। कभी भयंकर मोटापे से जूझ रही इस महिला ने कड़ी मेहनत से वजन कम करके यह छरहरा शरीर पाया है। इस महिला की सबसे बड़ी बेटी 23 साल की है। पेशे से नर्स जेसिका एनस्लो की उम्र 43 साल है। अपने वजन घटाने की कहानी को जेसिका ने सोशल साइट इंस्टाग्राम के जरिए शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर जेसिका के ६४ हजार फॉलोअर हैं। जेसिका ने अपने सातवें बच्चे को सन् 2013 में जन्म दिया था। इसके बाद से ही उनका वजन काबू में नहीं था। उनका वजन 90 किलो तक पहुंच गया था।
पेशे से नर्स हैं जेसिका
अमरीका के साल्ट लेक सिटी शहर की रहने वालीं जेसिका उन महिलाओं के लिए एक मिसाल हैं जो मां बनने के बाद बेडौल होकर हिम्मत हार देती हंै। जेसिका कहती हैं कि मैं उन महिलाओं को संदेश देना चाहती हूं जो मां बनने के बाद वजन कम होने की उम्मीद छोड़ देती हैं। जेसिका पेशे से नर्स हैं। पहला बच्चा होने के बाद जब उन्होंने अपनी पिछली जींस ट्राइ की तो वह उसे नहीं पहन पाईं। तब उन्होंने वजन कम करने के लिए कुछ कसरत करने वाली डीवीडी और अन्य साधनों की मदद ली लेकिन सफल नहीं हुईं। पांचवें और छठे बच्चे के बाद तो जैसे मैंने अपने शरीर पर ध्यान देना ही छोड़ दिया था। मैंने 2013 में अपने सातवें बच्चे को जन्म देने के बाद वजन कम करने पर ध्यान देना शुरू किया। इंस्टाग्राम पर फिटनेस अकाउंट बनाने के बाद मुझे काफी मदद मिली और मैंने वजन करने में सफल रही।
पॉजिटिव लोगों के साथ रहें
जेसिका बताती हैं कि इतनी मोटी होने के बाद भी मेरे पति मेरी तारीफ करते थे। वे कहते थे कि मैं ब्यूटीफुल हूं। जब मैंने वजन कम करने की ठानी तो उन्होंने साथ दिया और हिम् मत बढ़ाई। ऐसा ही मेरे दोस्ता और इंस्टग्राम पर आने वाले कमेंट्स ने किया। मैं बस यही कहना चाहूंगी कि एक दिन में कुछ नहीं बदले धीरे-धीरे करके ही आप अपना वजन कर सकती हैं, इसलिए लगातार मेहनत कीजिए और हिम्मत मत हारो।
younger 1
younger 2
younger 3
younger 4
younger 5
younger 6
younger 7
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो