अमरीका

अमरीका: कमला हैरिस ने 2020 राष्ट्रपति चुनाव के लिए भरी हुंकार, ट्रंप पर साधा निशाना

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की जमकर आलोचना की, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर काम करने का वादा किया

Jan 28, 2019 / 10:57 am

Mohit Saxena

अमरीका: कमला हैरिस ने 2020 राष्ट्रपति चुनाव के लिए भरी हुंकार, ट्रंप पर साधा निशाना

वॉशिंगटन। भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस ने 2020 में अमरीका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि अमरीकी लोकतंत्र पर पहले कभी इस तरह हमला नहीं हुआ। कमला हैरिस ने पढ़ाई के लिए तमिलनाडु से अमरीका आई अपनी मां श्यामला गोपालन के लड़ने के जज्बे को याद करते हुए कहा कि ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ना आसान नहीं होगा।
ट्रंप को चुनौती देना आसान नहीं होगा

उन्होंने अपने गृहनगर ओकलैंड में 30 मिनट के अपने प्रभावशाली भाषण में कहा कि उनकी मां कहा करती थीं कि हाथ पर हाथ रखकर बैठने और शिकायत करने से काम नहीं चलेगा। 54 वर्षीय हैरिस ने करीब 20 हजार लोगों की भीड़ के सामने कहा कि अपनी मां से मिले लड़ने के जज्बे के साथ आज वह अपनी दावेदारी की घाोषणा करती हूं। हैरिस ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनने की अपनी दावेदारी की घोषणा मार्टिन लूथर किंग जूनियर दिवस पर बीते सोमवार को की थी। हैरिस ने राष्ट्रपति पद के पूर्व उम्मीदवार रोबर्ट केनेडी का हवाला देते हुए कहा कि ट्रंप को चुनौती देना आसान नहीं होगा। हैरिस ने राष्ट्रपति चुने जाने पर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में काम करने का वादा किया। उन्होंने अमरीका के साथ लगती मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने की योजना को लेकर ट्रंप को आड़े हाथों लिया।
दुनिया के इतिहास में एक नए मोड़ पर हैं

उन्होंने कहा कि वह इस समय दुनिया के इतिहास में एक नए मोड़ पर हैं। अमरीकी में आज तक लोकतंत्र पर इस तरह का हमला नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हम यहां इसलिए हैं क्योंकि अमरीकी सपने और अमरीकी लोकतंत्र पर इस तरह पहले कभी हमला नहीं हुआ। अमरीकियों तौर पर हम कौन हैं? तो आइए दुनिया और एक दूसरे को अभी और इसी वक्त इस प्रश्न का उत्तर दें। हैरिस ने ट्रंप की विदेश नीति को लेकर भी उनकी आलोचना की।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

 

Home / world / America / अमरीका: कमला हैरिस ने 2020 राष्ट्रपति चुनाव के लिए भरी हुंकार, ट्रंप पर साधा निशाना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.