अमरीका

सौर मंडल के बाहर मिला नया ग्रह, मिले जीवन के संकेत

नासा ने सौर मंडल के बाहर एक नया ग्रह खोजा है। इस नए ग्रह का नाम HD 21749b रखा गया है।

नई दिल्लीJan 09, 2019 / 08:34 pm

mangal yadav

सौर मंडल के बाहर मिला नया ग्रह, मिले जीवन के नए संकेत

वाशिंगटनः नासा ने सौर मंडल के बाहर एक नया ग्रह खोजा है। इस नए ग्रह का नाम HD 21749b रखा गया है। यह ग्रह पृथ्वी से 53 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। पृथ्वी के इतने नजदीक होने के बाद भी यह काफी ठंडा है और इसका तापमान 300 डिग्री फरेनहाइट बताया जा रहा है। इस ग्रह की खोज नासा के नए ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) ने की है। प्लैनेट की खोज करने वाला नासा का यह नया टेलिस्कोप है। एचडी 21749 बी एक छोटे तारे की परिक्रमा कर रहा है और इसे एक चक्कर पूरा करने में 36 दिन लग जाते हैं। बताया जा रहा है कि घने वायुमंडल के चलते इस ग्रह पर जीवन की संभावना हो सकती है।

Home / world / America / सौर मंडल के बाहर मिला नया ग्रह, मिले जीवन के संकेत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.