script

विमान में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश, भारतीय को मिली नौ साल की सजा

Published: Dec 14, 2018 12:43:01 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

jailedतमिलानाडु का रहने वाला 35 वर्षीय आरोपी इस साल कमर्शियल विमान में यात्रा कर रहा था,देश से निर्वासित कर दिया जाएगा

harrasment

विमान में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश, भारतीय को मिली नौ साल की सजा

वाशिंगटन। विमान में सवार महिला के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी पत्नी के सामने महिला के साथ ज्यादती करने की कोशिश की है। इस मामले में भारतीय को नौ साल की सजा मिली है। तमिलानाडु का रहने वाला 35 वर्षीय आरोपी इस साल कमर्शियल विमान में यात्रा कर रहा था। आरोपी एच—1 बी वीजा लेकर 2015 में अमरीका आया था। उसे सजा पूरी होने के बाद देश से निर्वासित कर दिया जाएगा। यह आदेश डेटरॉयट की एक फेडरल अदालत ने दिया है।
पीड़िता को नींद से जगा दिया

ट्रायल के दौरान उन सबूतों को पेश किया गया जिससे साबित हो गया कि इस शख्स ने रात की यात्रा के दौरान महिला का विमान में यौन शोषण किया था,जो उसके बगल में सो रही थी। यौन शोषण की कोशिश ने पीड़िता को नींद से जगा दिया। उठने पर उसने पाया कि उसकी जींस के बटन और चेन खुली हुई थी। जिसके बाद उसने फ्लाइट अटेंडेट से मदद मांगी।
11 साल की सजा की मांग

अभियोजन पक्ष आरोपी के लिए 11 साल की सजा की मांग कर रहा था। अमेरिकी अटॉर्नी मैथ्यू शिंडनर ने कहा कि हर किसी को हवाई जहाज में यात्रा करते समय सुरक्षित और महफूज रहने का अधिकार है। वह किसी के उस व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे जो पीड़िता के कमजोर परिस्थिति में होने का फायदा उठाता है।
पत्नी के सामने शोषण

पांच दिनों के ट्रायल में इस शख्स को अगस्त में दोषी पाया गया था। जज ने आरोपी को सजा देने का फैसला सुनाने से पहले तीन घंटों तक विचार-विमर्श किया। ट्रायल में पेश किए गए सबूत के आधार पर पाया गया कि तीन जनवरी को महिला सहयात्री के साथ यह शख्य उस समय यौन संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था जब वह लास वेगस से डेटरॉयट जाने वाले विमान में सो रही थी। आरोपी उस समय पत्नी के साथ बैठा हुआ था जब उसने अपनी सहयात्री का शोषण किया।

ट्रेंडिंग वीडियो