scriptNow searching for diamonds, rubies and gold in space | अब अंतरिक्ष में हीरा, माणिक और सोने की तलाश | Patrika News

अब अंतरिक्ष में हीरा, माणिक और सोने की तलाश

locationनई दिल्लीPublished: Oct 15, 2023 12:12:20 am

Submitted by:

ANUJ SHARMA

साइकी अभियान : छह साल में क्षुद्रग्रह पर पहुंचेगा नासा का विमान

 

अब अंतरिक्ष में हीरा, माणिक और सोने की तलाश
अब अंतरिक्ष में हीरा, माणिक और सोने की तलाश
वॉशिंगटन. दुनिया के देश धरती के गर्भ में हीरा, माणिक और सोने की तलाश कर ही रही हैं अब उनकी खोज अंतरिक्ष में भी शुरू हो गई है। अमरीकी स्पेस एजेंसी नासा ने स्पेस एक्स कंपनी के जरिए 16 साइकी क्षुद्रग्रह के लिए शुक्रवार को कैनेडी स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान को रवाना किया। नासा का अनुमान है कि इस क्षुद्रग्रह पर हीरा, माणिक, सोने जैसी कीमती धातुओं का खजाना भरा पड़ा है। इसी क्षुद्रग्रह के नाम पर नासा ने यह साइकी अभियान शुरू किया है। यह अंतरिक्ष यान छह साल की यात्रा के बाद साइकी पर पहुंचेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक साइकी पर मौजूद धातुओं की कीमत इतनी है कि दुनिया का हर आदमी अरबपति हो सकता है। वहीं नासा के वैज्ञानिकों का दावा है कि साइकी की संरचना अन्य क्षुद्रग्रह की तुलना में अलग है। यह ग्रहों के बनने की शुरुआती अवस्था में उनके क्रोड़ से निकली धातु से बना होना चाहिए। ऐेसे में साइकी से मिली जानकारी अंतरिक्ष और ग्रहों से जुड़े कई राज खोल सकेगी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.