scriptरोहिंग्या मुद्दे पर UN में बैठक, चीन और रूस ने किया म्यांमार का समर्थन | open meeting in united nation on rohingya issue | Patrika News

रोहिंग्या मुद्दे पर UN में बैठक, चीन और रूस ने किया म्यांमार का समर्थन

Published: Sep 29, 2017 09:25:20 pm

Submitted by:

ashutosh tiwari

संयुक्त राष्ट्र की बैठक में रोहिंग्या मुद्दे पर दुनिया की महाशक्तियां बंटी हुई नजर आई।

 rohingya issue
नई दिल्ली। म्यांमार में रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान दुनिया की महाशक्तियां बंटी हुई नजर आई। एक ओर जहां चीन और रूस ने रोहिंग्या मुद्दे पर म्यांमार सरकार को समर्थन किया तो वहीं अमरीका, ब्रिटेन और फ्रांस ने इस हिंसा को रोकने की अपील की। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ऐंतोनियो गुतेरस ने भी इस मामले में सुरक्षा परिषद से सख्स कदम उठाने को कहा है।
म्यांमार को हथियारों की सप्लाई बंद हो- अमरीका
बैठक में अमेरिकी राजदूत निकी हेली ने म्यांमार के हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि म्यांमार अल्पसंख्यक समुदाय के खात्मे के लिए क्रुर आंदोलन चला रखा है। उन्होंने म्यांमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सभी देशों से म्यांमार में हथियारों की सप्लाई रोकने की अपील की। वहीं दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र में चीन के प्रतिनिधि ने कहा कि हमें म्यांमार सरकार की समस्याओं और चुनौतियों को समझना चाहिए। ऐसे समय में म्यांमार को मदद की जरूरत है।
क्या है मामला?
गौरतलब कि म्यांमार के रखाइन प्रांत में रोहिंग्या लोगों के खिलाफ बड़े स्तर पर सैन्य अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि यह अभियान 25 अगस्त को भड़की उस हिंसा को रोकने के नाम पर शुरू किया गया था, जिसमें 9 जवानों की मौत हो गई थी। इसके बाद वहां की सरकार के कहने पर यह अभियान सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया, जिसके अंतर्गत रोहिंग्या लोगों के साथ हिंसक बरताव कर उनको देश से बाहर खदेड़ा जा रहा है। जिसके चलते 5 लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थी बोर्डर क्रॉस कर बांग्लादेश में शरण ले चुके हैं। बताया जाता है कि इस सैन्य अभियान के दौरान रोहिंग्या लोगों के साथ बर्बर व अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है, जिसके चलते न उनके घरों में आग लगाई जा रही है, पुरुषों का कत्ल किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं के साथ दुराचार जैसे मामले भी सामने आए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो