scriptआतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को एक डॉलर की भी मदद नहीं देना चाहिए: हेली | Pakistan should not be helped by a dollar that promotes terrorism: Hel | Patrika News

आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को एक डॉलर की भी मदद नहीं देना चाहिए: हेली

Published: Feb 26, 2019 01:28:54 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

– कहा, अधिकतर सहायता पाकिस्तानी सेना के पास गई- ट्रंप प्रशासन ने सरहाना की- पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ बन चुका है

niki

आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को एक डॉलर की भी मदद नहीं देना चाहिए: हेली

वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र की पूर्व अमरीकी दूत रहीं निक्की हेली ने पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई है। उनका कहना है कि पाकिस्तान का आतंकवादियों को शरण देने का लंबा इतिहास रहा है। जब तक वह अपने व्यवहार को सुधार नहीं लेता तब तक अमरीका को उसे एक डॉलर भी नहीं देना चाहिए। उन्होंने पाक के लिए वित्तीय सहायता को बुद्धिमानी से प्रतिबंधित करने पर ट्रंप प्रशासन की सरहाना भी की। हेली ने एक नए नीति समूह ‘स्टैंड अमरीका नाउ’ की स्थापना की है जो इस बात पर ध्यान केंद्रित करेगा कि अमरीका को सुरक्षित, मजबूत और समृद्ध कैसे रखा जाए।
अधिकतर सहायता पाकिस्तानी सेना के पास चली गई

हेली ने एक स्तंभ में लिखा है कि जब अमरीकी राष्ट्रों को सहायता मुहैया कराता है, तब उससे यह पूछना चाहिए कि इस उदारता के लिए अमरीका को क्या मिलता है। फॉरेन एड शुड ओनली गो टू फ्रेंड शीर्षक वाले स्तंभ में निक्की ने लिखा है कि 2017 में पाकिस्तान को करीब एक अरब डॉलर की अमरीकी विदेशी सहायता मिली। अधिकतर सहायता पाकिस्तानी सेना के पास चली गई। शेष सहायता पाकिस्तानी लोगों की मदद के लिए सड़क,राजमार्ग और ऊर्जा परियोजनाओं पर खर्च हुई।उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में सभी महत्वपूर्ण मतदानों पर पाकिस्तान ने आधे से अधिक बार अमरीकी रूख का विरोध किया है। सबसे ज्यादा परेशानी वाली बात यह है कि पाकिस्तान का अफगानिस्तान में अमरीकी सैनिकों को मारने वाले आतंकवादियों को शरण देने का भी लंबा इतिहास है। निक्की हेली बीते साल के अंत में संयुक्त राष्ट्र में अमरीकी राजदूत के पद से हट गई थीं।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो