script83 यात्रियों को ले जा रहे विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग | Plane makes emergency landing at Bush airport | Patrika News

83 यात्रियों को ले जा रहे विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Published: Mar 28, 2015 05:02:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

विमान उत्तर
कैरोलिना राज्य के शैर्लोट से टेक्सास राज्य के ऑस्टिन शहर जा रहा थी, तभी इसके
इंजन में गड़बड़ी शुरू हुई

ह्यूस्टन। अमरीकी विमानन कंपनी यूएस एयरवेज के एक विमान को शुक्रवार को यहां बुश इंटरकॉन्टिनेंटल हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा। यह जानकारी हवाई अड्डे के अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि यूएस एयरवेज की उड़ान संख्या 5568 उत्तर कैरोलिना राज्य के शैर्लोट से टेक्सास राज्य के ऑस्टिन शहर जा रही थी, तभी इसके इंजन में गड़बड़ी शुरू हो गई। विमान का एक ही इंजन काम कर रहा था। विमान में 83 लोग सवार थे। इसके बाद विमान बुश हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतर गया। घटना में जान-माल की कोई हानि नहीं हुई। सभी यात्रियों को ऑस्टिन जाने वाले दूसरे विमान में स्थानांतरित कर दिया गया।

अधिकारियों का अनुमान है कि विमान के एक इंजन में तेल के दबाव से जुड़ी कोई समस्या पैदा हुई थी। संघीय उड्डयन प्रशासन को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। वह इस घटना की जांच करेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो