scriptअमरीका: शिकायत के बाद पुलिस ने घर से बरामद की 12 लड़कियां | Police recover 12 girls from American's house | Patrika News

अमरीका: शिकायत के बाद पुलिस ने घर से बरामद की 12 लड़कियां

Published: Jun 21, 2016 11:59:00 pm

ली इन 12 लड़कियों के साथ अकेला रह रहा था, ये लड़कियां छह माह से 18 साल की हैं

US POlice

US POlice

वाशिंगटन। अमरीका के पेंसिल्वेनिया में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से 12 लड़कियां बरामद की है। बाद में इस व्यक्ति को इनमें से एक किशोरी का यौन उत्पीडऩ करने के लिए आरोपित किया गया। स्थानीय मीडिया ने कहा कि पुलिस ने शनिवार को 51 वर्षीय ली कैपलन के घर की तलाशी ली, क्योंकि पड़ोसियों ने पुलिस से ली के घर में बढ़ रही असामान्य गतिविधियों की शिकायत की थी।

ली इन 12 लड़कियों के साथ अकेला रह रहा था। ये लड़कियां छह माह से 18 साल की हैं। एक 18 वर्षीय लड़की ने पुलिस को बताया कि उससे और शी से एक तीन साल और एक छह माह का बच्चा है।

पुलिस ने कहा कि वह युवती जब 14 साल की थी, तब उसके माता-पिता उसे शी के पास छोड़ गए थे, क्योंकि शी ने उसके परिवार की संकट के समय में आर्थिक मदद की थी। पुलिस अधिकारी अब अन्य बच्चों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। शी पर यौन उत्पीडऩ, नाबालिग के साथ अवैध संबंध और लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप है
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो