scriptअमरीका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का संबोधन, 10 खास बातें | Rahul Gandhis address at Princeton University USA 10 special points | Patrika News

अमरीका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का संबोधन, 10 खास बातें

Published: Sep 20, 2017 03:58:31 pm

Submitted by:

Dharmendra

अमरीका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान सवाल-जवाब भी हुए ।

rahul
अमरीका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान सवाल-जवाब भी हुए पढि़ए राहुल गांधी के संबोधन की दस प्रमुख बातें।


इससे पहले कहा थावंशवाद से ही चल रहा है भारत
इससे पहले अमरीका दौरे के तहत कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को बर्कले यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि देश में सांप्रदायिक और धु्रवीकरण वाली ताकतें मजबूत हो रही हैं। नोटबंदी और जल्दबाजी में जीएसटी लाने से देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ता है। अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव होने का खतरा मंडरा रहा है। राजनैतिक पार्टियों में वंशवाद पर राहुल ने कहा कि देश ही ऐसा चल रहा है। उन्होंने इसके लिए एसपी प्रमुख अखिलेश यादव , डीएमके नेता स्टालिन से लेकर अभिनेता अभिषेक बच्चन तक के नाम गिनाए। राहुल ने कहा असल में भारत में अधिकांश राजनैतिक पार्टियों में यह समस्या है, इसलिए हम अंगुली मत उठाइए। अखिलेश यादव , स्टालिन भी डायनेस्ट (सत्त्ताधारी दल से ताल्लुक) हैं। प्रेम कुमार धूमल के बेटे डायनेस्ट हैं। यहां तक कि अभिषेक बच्चन भी डायनेस्ट हैं। भारत इस तरह से चल रहा है, इसलिए मेरा मतलब है… मुझ पर मत जाए… पूरा देश ऐसे चल रहा है। अंबानी अपना बिजनेस कर रहे हैं और इन्फोसिस में भी यही हाल हैं, तो भारत में यह (वंशवाद) चल रहा है। मैं कांग्रेस में बदलाव चाहता हूं। अगर आप कांग्रेस में देखें तो ऐसे बड़ी संख्या में लोग हैं, जो वंशवाद की देन नहीं हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनके पिता, दादा, दादी या परदादा राजनीति में रहे हैं। वे भी हैं। मैं इस बारे में कुछ कर नहीं सकता हूं। राहुल ने कहा कि असली सवाल यह है कि जो शख्स है, क्या वह सक्षम है? क्या वह संवेदनशील है?
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो