scriptरूसी, चीनी लेजर हथियार अमरीकी उपग्रहों के लिए खतरा: पेंटागन | Russian, Chinese laser weapon threat to US satellites: Pentagon | Patrika News
अमरीका

रूसी, चीनी लेजर हथियार अमरीकी उपग्रहों के लिए खतरा: पेंटागन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चैलेंज टू सिक्युरिटी इन स्पेस शीर्षक वाली रिपोर्ट में खुलासा

Feb 13, 2019 / 02:49 pm

Mohit Saxena

satellite

रूसी, चीनी लेजर हथियार अमरीकी उपग्रहों के लिए खतरा: पेंटागन

वाशिंगटन। पेंटागन की एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि चीन और रूस लेजर हथियारों समेत अपनी अंतरिक्ष क्षमता विकसित कर रहे हैं, जो अमरीकी उपग्रहों को लक्षित और उसे क्षतिग्रस्त कर सकता है। रक्षा खुफिया एजेंसी की सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार,चीन और रूस अंतरिक्ष आधारित प्रणालियों पर अमरीका की निर्भरता का लाभ उठाने के लिए कई तरह की चीजों को विकसित कर रहे हैं और अंतरिक्ष में अमेरिका की स्थिति को चुनौती दे रहे हैं।
अंतरिक्ष क्षमताओं की जांच की गई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चैलेंज टू सिक्युरिटी इन स्पेस शीर्षक वाली रिपोर्ट में रूस, चीन, ईरान और उत्तर कोरिया की अंतरिक्ष क्षमताओं की जांच की गई है। अमरीकी उपग्रह उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम और रूस व चीनी सेना की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ नौवहन, हथियारों को लक्ष्य करने और खुफिया जानकारी जुटाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

लेजर हथियारों के क्षेत्र में काम कर रहे

रिपोर्ट के अनुसार बीजिंग और मॉस्को दोनों उपग्रहों और उनके सेंसर में व्यवधान उत्पन्न करने या उसे क्षतिग्रस्त करने के लिए अपने लेजर हथियारों के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। यह भी बताया गया है कि चीन के पास पृथ्वी की निचली कक्षा में उपग्रहों तक मार कर सकने वाली मिसाइल क्षमता है, जबकि रूस इस दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है।

Home / world / America / रूसी, चीनी लेजर हथियार अमरीकी उपग्रहों के लिए खतरा: पेंटागन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो