scriptअमरीका: 9/11 हमले के पीड़ितों को बड़ी राहत, एक दशक बाद सेनेट ने बढ़ाया मुआवजा | US Senate votes to extend 9-11 victims fund | Patrika News

अमरीका: 9/11 हमले के पीड़ितों को बड़ी राहत, एक दशक बाद सेनेट ने बढ़ाया मुआवजा

locationनई दिल्लीPublished: Jul 24, 2019 05:33:15 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

9/11 Attacks: US Senate ने मतदान के बाद करीब 10.2 बिलियन डॉलर के मुआवजे को पास कर दिया गया
हमले के पीड़ितों को इस कदम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है

9/11 attacks

वाशिंगटन। 11 सितंबर 2001 को अमरीका में हुए वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले के बाद दुनिया भर में हड़कंप मच गया था। इन हमलों ने केवल अमरीका को नहीं बल्कि पूरी दुनिया झकझोर कर रखा दिया था। 9/11 के आतंकी हमले में हजारों लोग जहां मारे गए, वहीं कई ऐसे लोग भी थे जो आर्थिक और शारीरिक रूप से प्रभावित भी हुए। इन्हें मुआवजा देने की मांग बीते एक दशक से हो रही थी।

अब अमरीकी सीनेट ने इन पीडियों को बड़ी राहत दी है। सीनेट में मंगलवार को भारी मतदान के बाद करीब 10.2 बिलियन डॉलर के मुआवजे को पास कर दिया गया।

पक्ष में 97 लोगों ने मतदान किया

इसके पक्ष में 97 लोगों ने मतदान किया, वहीं दो लोगों ने इसके विपक्ष में वोट डाला। करीब दस साल से मुआवजे को बढ़ाने की मांग हो रही थी। गौरतलब साल 2001 में इस हमले के बाद इमरात के मलबे को हटाने में कई राहत कर्मी बीमारी के चपेट में आए गए। मलबे की धूल को हटाने में उन्हें कई साल लग गए। जिसके कारण हजारों राहत कर्मियों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

अमेरिका की खुफिया एजेंसी से हुई थी ये बड़ी गलती, तो क्या रुक सकता था 9/11 का हमला?

9 /11 victims

9/11 समुदाय के पीड़ितों ने कंधों पर उठा लिया

मुआवजे का बिल पास होने बाद, स्टीवर्ट को रोते हुए जॉन फील ने गले लगा लिया। वह भी एक निर्माण कर्मी थे। ग्राउंड ज़ीरो पर काम के दौरान वह घायल हो गए थे। दोनों ने इस मुआवजे के लिए दस साल लड़ाई लड़ी। नीले रंग की फायरफाइटर टी-शर्ट पहने हुए स्टीवर्ट ने कहा कि वह बहुत की खुशी महसूस कर रहे हैं। 9/11 समुदाय के पीड़ितों ने उन्हें अपने कंधों पर उठा लिया।

कहीं इराक न बन जाए ईरान, दूसरे गल्फ वॉर की ओर बढ़ा अमरीका!

हमले के बाद कई राहत कर्मियों की मौत कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के कारण हुई। इस दौरान उनके परिवार को गंभीर मुसीबतों का सामना करना पड़ा। आर्थिक स्थिति बेहतर न होने के कारण वह अपनों को बचा नहीं पाए। सीनेट में अपील की गई कि ऐसे पीड़ितों के लिए मुआवजा राशि बढ़ाने की जरूर होगी।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो