scriptशार्क ने काटा, फिर भी लड़की ने दोबारा जाकर दोस्त को बचाया | Shark Attacks 10 year old but girl goes back in water to save friend | Patrika News
अमरीका

शार्क ने काटा, फिर भी लड़की ने दोबारा जाकर दोस्त को बचाया

एक 10 वर्षीय अमरीकी लड़की ने शार्क मछली द्वारा काटे जाने के बाद भी दोबारा पानी में जाकर अपनी एक दोस्त की जान बचाई

Aug 22, 2015 / 12:45 pm

सुभेश शर्मा

shark attack

shark attack

वॉशिंगटन। एक 10 वर्षीय अमरीकी लड़की ने शार्क मछली द्वारा काटे जाने के बाद भी दोबारा पानी में जाकर अपनी एक दोस्त की जान बचाई है। बच्ची के परिजनों ने बताया शार्क का ये हमला फ्लोरिडा बीच पर हुआ था। लड़की के पिता ने बताया कि कैली अस्पताल में भर्ती है और उसके 90 टांके आए हैं। पिता ने कहा कि, शार्क ने उसके दाएं पैर पर काटा है। कैली ने बताया कि उसे शार्क का काटना महसूस हुआ और उसने मुड़कर शॉर्क को देखा भी।

बताया जा रहा है कि लड़की ने किसी तरह अपनी जान बचाई और उसके बाद वो दोबारा पानी में अपनी छह साल की दोस्त को बचाने के लिए गई। कैली के जख्म काफी गहरे हैं और डॉक्टरों को उसके इलाज में कई घंटे लगे, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि जल्द ही वे पूरी तरह से ठीक हो जाएगी। डॉक्टरों ने कहाकि, कैली जल्द ही उछल कूद, दौड़ और सर्फिंग कर सकेगी।

Home / world / America / शार्क ने काटा, फिर भी लड़की ने दोबारा जाकर दोस्त को बचाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो