scriptमेक्सिको: दो नाबालिग लड़कियों से रेप के मामले में 6 पुलिसकर्मी निलंबित | Six officers suspended over Mexico teen rape cases | Patrika News

मेक्सिको: दो नाबालिग लड़कियों से रेप के मामले में 6 पुलिसकर्मी निलंबित

locationनई दिल्लीPublished: Aug 14, 2019 05:13:10 pm

Submitted by:

Anil Kumar

Maxico Rape Case: दो नाबालिक लड़कियों ने बीते महीने दो अलग-अलग मामलों में 6 पुलिसकर्मियों पर रेप का आरोप लगाया था
आरोपियों को सजा दिलाने के लिए 300 से अधिक महिलाओं ने प्रदर्शन किया

मेक्सिको में बलात्कार

मेक्सिको सिटी। उत्तरी अमरीकी देश मेक्सिको में 6 पुलिस अधिकारियों को रेप के मामले में निलंबित कर दिया है। राजधानी मेक्सिको सिटी के छह पुलिस अधिकारियों पर इस महीने की शुरुआत में दो किशोर लड़कियों के साथ रेप का आरोप लगा था, जिसकी जांच के तहत सभी को निलंबित कर दिया गया है।

शहर में इस मामले को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे थे और आरोपियों को सजा दिलाने की मांग कर रहे थे। मेयर क्लाउडिया शिनबाउम ने फैसले की घोषणा की जिसके एक दिन पहले शहर में कुछ 300 लोगों ने न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं।

मेक्सिको: ट्रांसजेंडर इवान्ना कैजारेस ने जीता मिस मेक्सिको व्यूटी का खिताब

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे हमारी रक्षा नहीं करते हैं, वे हमारा बलात्कार करते हैं’। देश में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा पर रोक लगाने के लिए मामले नवीनतम घटनाएं हैं।

मेक्सिको में बलात्कार

दो लड़कियों ने लगाया था रेप का आरोप

पीड़ित लड़कियों ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ रेप किया था। 17 वर्षीय एक पीड़ित लड़की ने बताया कि चार पुलिसकर्मियों ने 3 अगस्त को राजधानी के उत्तर में अज़कपोटज़ल्को में गश्त के दौरान कार में ही ब्लात्कार किया था।

वहीं 16 वर्षीय दूसरी पीड़ित लड़की ने बताया कि एक पुलिसकर्मी ने शहर के केंद्र में एक संग्रहालय में उसके साथ बलात्कार किया था। एक पुलिस अधिकारी को दूसरे मामले के सिलसिले में पिछले गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। अब तक पहले के संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मेक्सिको: बंदूकधारियों ने एसयूवी को बनाया निशाना, ताबड़तोड़ फायरिंग में 8 की मौत

शहर की पहली महिला मेयर शिनबाम ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में ये जानकारी साझा की है। हालांकि उसने इस बात का विवरण नहीं दिया कि छह अधिकारियों को निलंबित क्यों किया गया।

मेक्सिको में बलात्कार के मामले

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेक्सिको में दर्ज किए गए बलात्कार के आंकड़े अन्य देशों की तुलना में बहुत कम हैं। इंग्लैंड और वेल्स में 2018-2019 में पुलिस द्वारा बलात्कार के लगभग 60,000 मामले दर्ज किए गए। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मेक्सिको में इस साल अब तक 9,000 से कम मामले सामने आए हैं।

सिक्योरिटी एंड सिविल प्रोटेक्शन -एक्जीक्यूटिव कमीशन फॉर विक्टिम सपोर्ट के मुताबिक, 94% बलात्कारों के मामले दर्ज नहीं किए जाते हैं। जनवरी से जून 2019 तक मेक्सिको में 8,464 से अधिक मामले सामने आए हैं। जनवरी से जून 2019 तक मेक्सिको सिटी में 667 मामले दर्ज किए गए

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

ट्रेंडिंग वीडियो