scriptSoil reveals the secret of the moon's age | मिट्टी ने खोला चंद्रमा की उम्र का राज | Patrika News

मिट्टी ने खोला चंद्रमा की उम्र का राज

locationनई दिल्लीPublished: Oct 25, 2023 12:43:48 am

Submitted by:

ANUJ SHARMA

नया विश्लेषण: मिट्टी के विश्लेषण से पता चला कि 4.46 अरब वर्ष है चंद्रमा की उम्र

 

मिट्टी ने खोला चंद्रमा की उम्र का राज
मिट्टी ने खोला चंद्रमा की उम्र का राज
फ्लोरिडा (अमरीका). चांद कितना पुराना है, इसे लेकर हमेशा बहस होती रही है। लेकिन सन् 1970 के दशक में अमरीका की ओर से चांद पर भेजे गए मानव मिशन अपोलो-17 के अंतरिक्ष यात्रियों की ओर से लाई गई चांद की मिट्टी ने इसका राज खोल दिया है। चंद्रमा से 51 साल पहले लाई गई मिट्टी के विश्लेषण से जिक्रोन क्रिस्टल का पता चला है। इससे बताया जा रहा है कि चंद्रमा की उम्र 4.46 अरब वर्ष है। पिछले अनुमानों के अनुसार चंद्रमा की उम्र 4.425 अरब वर्ष बताई गई थी। इससे साफ है कि चंद्रमा की उम्र अभी जितनी बताई जा रही है, उससे चार करोड़ वर्ष अधिक पुराना है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.