scriptअमरीका में बर्फीले तूफान का कहर, अब तक 29 लोगों की मौत | Storm Jonas heading to Britain after battering US, killing 29 | Patrika News

अमरीका में बर्फीले तूफान का कहर, अब तक 29 लोगों की मौत

Published: Jan 25, 2016 11:55:00 am

Submitted by:

Rakesh Mishra

अमरीका के पूर्वी तटीय इलाकों में आए जबरदस्त बफीर्ले तूफान से जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया

storm in america

storm in america

वॉशिंगटन। अमरीका के पूर्वी तटीय इलाकों में आए जबरदस्त बफीर्ले तूफान से जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया है। तूफान से अब तक 29 लोगों के मारे जाने की खबर है। अमरीका की राजधानी वॉशिंगटन डी सी, न्यूयार्क और अन्य उत्तरी पूर्वी क्षेत्रों में तूफान के कारण लोगों काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। तूफान के कारण क्षेत्र में स्कूलों और कार्यलयों को आज बंद कर दिया गया।

64 किमी प्रति घंट की रफ्तार से चल रही हैं हवाएं
अरकंसास, उत्तरी कैरोलिना, केंटकी, ओहायो, टेनिसी और वर्जीनिया में मौसम के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई। बर्फ हटाने के दौरान मैरीलैंड में एक और न्यूयार्क में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि वर्जीनिया में हाइपोथर्मिया से दो लोगों की मौत हो गई। वर्ष 2012 में भीषण तूफान सैंडी का सामने करने वाले न्यू जर्सी तट पर ऊंची लहरें उठ रही हैं। वॉशिंगटन 64 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और कई गाडिय़ां इसकी चपेट में आ गई हैं।

इतिहास में दूसरा भयंकर तूफान
शहर में अभी यातायात को बहाल नहीं किया गया है। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार अमरीका के सातवें सबसे घनी आबादी वाले शहर न्यूयार्क के इतिहास में यह दूसरा सबसे भयंकर तूफान है। वाश्ंिागटन में वर्ष 1922 के बाद से रिकॉर्ड 28 इंच तक बर्फ गिरी है। इससे पहले वर्ष 2010 में 17.8 इंच तक हिमपात हुआ था। तूफान के कारण कल 3900 से अधिक उडानें रद्द कर दी गई थी। आज भी कम से कम नौ सौ उड़ानें रद्द कर दी गईं।

व्हाइट हाउस भी बर्फ की चादर से ढंका
अमरीकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस और प्रसिद्ध इमारतें बर्फ की चादर से ढक गई हैं। मध्य अटलांटिक शहर बाल्टीमोर और फिलाडेल्फिया में भी हिमपात हुआ। उत्तरी कैरोलिना में 150000 लोग और न्यूजर्सी में 90 हजार घरों में लोग बिना बिजली के रह रहे थे, लेकिन कल दोपहर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल की दी गई। न्यूजर्सी और डेलवरे में समुद्र का पानी सड़कों पर आ गया है। न्यूजर्सी तट पर रहने वाले लोगों को इस कारण विस्थापित होना पड़ा है। अटलांटिक शहर से 48 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में पांच हजार लोगों की आबादी वाले वाइल्डवुड शहर में बाढ़ के कारण सौ से ज्यादा लोगों को नौकाओं के जरिए घरों से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। उधर वाश्ंिागटन में आज सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो