video : अजीब तरीके से बर्गर बनाने वालों की हुई तारीफ, देखकर आप भी कहेंगे वाह
मार्क्स जैफर्स नाम के लड़के ने की न्यूयॉर्क के रेस्टोरेंट में बर्गर बनाने वाले की तारीफ इस अंदाज में की, जिसे देखकर आप भी कह उठेंगे वाह।
Published: 27 Mar 2018, 05:56 PM IST
न्यूयॉर्क : अमरीका के न्यूयॉर्क शहर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहां के एक रेस्टोरेंट में बर्गर खाते हुए एक लड़का मार्क्स अचानक अपनी मेज से उठता है और जोर जोर से चिल्लाने लगता है कि ये ये बर्गर किसने बनाया है? उसकी हरकत पर वहां मौजदू सभी हैरान हो जाते हैं। रेस्टोरेंट वाले घबरा भी जाते हैं कि अचानक क्या हो गया। बर्गर में कुछ गड़बड़ी है क्या? वह लोग घबराते हुए बताते हैं कि इस बर्गर को जेसन और माइक ने बनाया है। इसके बाद वह लड़का दोनों की खूब तारीफ करता है। वहां मौजूद लोग भी उसकी इस अदा पर ताली बजाने लगते हैं। लड़के के दोस्त ने पूरा वाकया कैमरे में कैद कर सोशल साइट पर डाल दिया। इसके बाद यह वीडियो #YouKillinItMan के साथ वायरल हो रही है। अभी तक इसे 5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है और यह संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest America News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi