scriptतीन अंतरिक्ष यात्री सोमवार को अंतरिक्ष केंद्र के लिए होंगे रवाना | Three astronauts will be go on Monday for the space station | Patrika News

तीन अंतरिक्ष यात्री सोमवार को अंतरिक्ष केंद्र के लिए होंगे रवाना

locationनई दिल्लीPublished: Dec 02, 2018 07:45:58 pm

Submitted by:

mangal yadav

तीन अंतरिक्ष यात्रियों में नासा की ऐनी मैक्लेन, कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के डेविड सैंट-जैक्वेस और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोसकॉसमस के ओलीग कोनोनेंको शामिल हैं, जो सोयुज एमएस-11 अंतरिक्षयान से उड़ान भरने की तैयारी कर रहे हैं।

nasa

तीन अंतरिक्ष यात्री सोमवार को अंतरिक्ष केंद्र के लिए होंगे रवाना

वाशिंगटन: अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि तीन अंतरिक्ष यात्री साढ़े छह महीने के मिशन पर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) के लिए रवाना होंगे। इस मिशन में शामिल तीन में से दो अंतरिक्षयात्रियों की यह पहली उड़ान है। यह मिशन सोयुज अंतरिक्ष यान का बूस्टर फेल होने के दो महीने से भी कम समय में लॉन्च किया जा रहा है। तब रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी ओविचिनिन और अमरीकी अंतरिक्ष यात्री निक हेग को आपात स्थिति में उतरना पड़ा था। यह घटना आधुनिक रूसी इतिहास में मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन की पहली विफलता बन गई थी।

सोमवार शाम 5.31बजे रवाना होंगे अंतरिक्ष यात्री
इन नए तीन अंतरिक्ष यात्रियों में नासा की ऐनी मैक्लेन, कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के डेविड सैंट-जैक्वेस और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोसकॉसमस के ओलीग कोनोनेंको शामिल हैं, जो सोयुज एमएस-11 अंतरिक्षयान से उड़ान भरने की तैयारी कर रहे हैं। ये तीनों कजाकिस्तान के बैकानूर से शाम 5.31 बजे रवाना होंगे। छह घंटे की यात्रा के बाद अंतरिक्ष यान के चालक दल के सदस्य कक्षीय प्रयोगशाला में अपना मिशन शुरू करने के लिए सोयुज को अंतरिक्ष केंद्र के पॉस्क मॉड्यूल से डॉक कराएंगे। कोनोनेंको की यह चौथी, जबकि मैक्लेन और सैंट-जैक्वेस की यह पहली अंतरिक्ष उड़ान है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो