scriptअमरीका: बाड़ के करीब सेल्फी लेने पहुंची थी महिला, बाघ ने कर दिया हमला | Tigers attacked women during selfi | Patrika News

अमरीका: बाड़ के करीब सेल्फी लेने पहुंची थी महिला, बाघ ने कर दिया हमला

locationनई दिल्लीPublished: Mar 11, 2019 02:38:31 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

– एरिजोना के के वाइल्डलाइफ पार्क कें हुई घटना- महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया – सेल्फी लेने के लिए महिला बाड़ के करीब पहुंच गई

jaguar

सेल्फी लेने के दौरान महिला पर बाघ ने किया हमला, बाल-बाल बची

वाशिंगटन। एरिजोना के लिचफील्ड वाइल्डलाइफ पार्क में एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां एक जुगआर (बाघ की एक प्रजाति) ने सेल्फी ले रही महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथों में गहरी चोट आई है। दरअसल,शनिवार को जुगआर के साथ सही एंगल से सेल्फी लेने के लिए महिला शेर के बाड़ के करीब पहुंच गई। इस दौरान कुछ समय तक वह क्लिकस लेती रही। तभी जुगआर ने उसके बाएं हाथ पर हमला कर दिया। एक प्रत्यक्षदर्शी एडम विलकर्सन ने मीडिया को बताया कि लड़की बहुत जोर-जोर से चिल्ला रही थी और मदद की गुहार लगा रही थी। वह लहूलुहान हो चुकी थी।
प्लास्टिक की बोतल चबाने लगा

जगुआर ने अपने पंजों को उसके हाथ के मांस में घुसा दिया था। विल्करसन ने बताया कि उसकी मां ने तभी जुगआर का ध्यान भटकाने के लिए एक प्लाटिक की बोतल पिंजड़े के अंदर फेंक दी। इसके बाद जुगआर उसका हाथ छोड़कार प्लास्टिक की बोतल की तरफ लपका। लड़की के सेलफोन वीडियो में जुगआर बोतल चबाते हुए दिखा। 30 वर्षीय महिला को बाड़े से निकालकर तुरंत सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया। यहां से उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उसने अपनी गलती के लिए अस्पताल प्रशासन से माफी मांगी। चिड़ियाघर ने ट्विटर पर लिखा कि यह लोगों की गलती है कि वह बाड़ के करीब जाने की कोशिश करते हैं। एक जंगली जानवर से दूरी बनाकर ही रखनी चाहिए। इस मामले में मादा जगुआर ने अपने बाड़े को कभी नहीं छोड़ा। इस घटना की पूरी जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो