script

ट्रंप वीजा पॉलिसी पर नरम पड़े, कहा- गलत नीतियों के चलते अमरीका से बुद्धिमान लोग जा रहे

Published: Jan 05, 2019 03:14:26 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

ट्रंप की ओर से एच1बी वीजा पॉलिसी को सख्त किए जाने के चलते भारत और चीन के युवाओं के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया

trump

ट्रंप वीजा पॉलिसी पर नरम पड़े, कहा- गलत नीतियों के चलते अमरीका से बुद्धिमान लोग जा रहे

वॉशिंगटन। अमरीका का राष्ट्रपति बनने के बाद प्रवासी लोगों को लेकर कड़ी नीतियां बनाने वाले डोनाल्ड ट्रंप अब पीछे हटते दिख रहे हैं। देश के शीर्ष शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों के लौटने पर अफसोस जताते हुए उन्होंने कहा है कि ऐसे लोगों को यहीं रहकर कंपनियों के विकास में योगदान देना चाहिए। शुक्रवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि बेतुकी वीजा पॉलिसी के चलते अमरीका से बुद्धिमान लोग जा रहे हैं। गौरतलब है कि ट्रंप की ओर से एच1बी वीजा पॉलिसी को सख्त किए जाने के चलते भारत और चीन के युवाओं के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया था।
योग्यता के आधार पर अधिक लोग देश में आ सकें

ट्रंप ने वीजा पॉलिसी में खामियों को दूर करने की इच्छा दोहराई ताकि योग्यता के आधार पर अधिक लोग देश में आ सकें। ट्रंप के अनुसार प्रशासन चाहता है कि देश में लोग कानूनी तरीके से योग्यता के आधार पर आएं। उन्होंने कहा कि हमारे पास तमाम कंपनियां आ रही हैं। हमें अच्छे लोग चाहिए। लेकिन हम चाहते हैं कि वह योग्यता के आधार पर आएं और उन्हें योग्यता के आधार पर ही आना होगा। वे उस तरह नहीं आ सकते जैसे वर्षों से आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे प्रत्येक बड़ी तकनीक कंपनियों से फोन आते हैं और वे कहते है कि हम देश के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में अपनी कक्षा के सर्वश्रेष्ठ लोगों को यहां रहने की अनुमति नहीं देते हैं, हम उन्हें अपने देश में रहने की अनुमति नहीं देते हैं। ट्रंप ने कहा कि इसलिए वे चीन, जापान और दुनिया के अन्य देश लौट जाते हैं और हम उन्हें नहीं रखते।

ट्रेंडिंग वीडियो