scriptसंयुक्त राष्ट्र के महासचिव अक्टूबर में करेंगे भारत का दौरा, गांधी जी की 150वीं जयंती समारोह में होंगे शामिल | UN chief Antonio Guterres will travel to India in October | Patrika News

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव अक्टूबर में करेंगे भारत का दौरा, गांधी जी की 150वीं जयंती समारोह में होंगे शामिल

locationनई दिल्लीPublished: Sep 22, 2018 05:08:19 pm

Submitted by:

mangal yadav

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस अगले महीने अक्टूबर में भारत का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भी मिलेंगे।

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस अगले महीने अक्टूबर में भारत का दौरा करेंगे। वे महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिन के अवसर पर एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। गुटेरेस एक अक्टूबर को नई दिल्ली पहुंचेंगे। इसके अगले दिन दो अक्टूबर को महात्मा गांधी के 150वें जन्म दिन के अवसर पर एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। एंटोनियो गुटेरेस तीन अक्टूबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से भी उनके मुलाकात का कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि तीन अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र महासचिव पंजाब के लिए रवाना हो जाएंगे। एंटोनियो गुटेरेस अमृतसर के गोल्डेन टेंपल में दर्शन करेंगे। इसके बाद चार अक्टूबर को वे न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो जाएंगे।

महात्मा गांधी का जन्म दिन धूमधाम से मना रही है सरकार
इस सरकार महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिन को मनाने के लिए खास तैयारी की है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भारत आ रहे हैं। भारत सरकार ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर को विशेष बनाने के लिए Logo और Web Portal (http://gandhi.gov.in/) की भी शुरुआत की है।

कोफी अन्नान को दी गई श्रद्धांजलि
संयुक्त राष्ट्र के सभागार में शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान को श्रद्धांजलि दी गई। सभागार में राजनयिकों, कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों ने महासभा के मेमोरियल हॉल में अन्नान की स्मृति सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और कोफी अन्नान को अलग-अलग करके नहीं देखा जा सकता। उन्होंने कहा कि यह कहना असंभव है कि एक कहां खत्म होता है और दूसरा कहां से शुरू होता है। बता दें कि कोफी अन्नान का 18 अगस्त को जेनेवा में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो