scriptसंयुक्त राष्ट्र की अध्यक्ष ने भारत की तारीफ की, कहा- इस मामले में देश सबसे आगे | United nation praised India, said- courtry performance is better | Patrika News

संयुक्त राष्ट्र की अध्यक्ष ने भारत की तारीफ की, कहा- इस मामले में देश सबसे आगे

Published: Jan 16, 2019 10:38:15 am

Submitted by:

Mohit Saxena

कहा, भारत जलवायु परिवर्तन और गरीबी उन्मूलन के मुद्दों में एक अग्रणी देश है

UN

संयुक्त राष्ट्र की अध्यक्ष ने भारत की तारीफ की, कहा- इस मामले में देश सबसे आगे

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नेंडा एस्पिनोसा ने बहुपक्षीय व्यवस्था में भारत के एक अहम भागीदार पर उसकी सराहना की है। उन्होंने कहा है कि भारत जलवायु परिवर्तन और गरीबी उन्मूलन के मुद्दों में एक अग्रणी देश है। मारिया के अनुसार भारत की विशाल आबादी को देखते हुए, इसके द्वारा किए गए कार्यों और जलवायु परिवर्तन तथा गरीबी उन्मूलन जैसे मुद्दों पर सफलता अत्यधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि बहुपक्षीय व्यवस्था में भारत एक अहम भागीदार देश है।
मजबूत प्रतिबद्धता है

मारिया ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को बढ़ाने और बहुपक्षीय प्रणाली को मजबूत करने में यह देश एक बहुत अच्छा सहयोगी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह भारत की सराहना करती हैं। जलवायु के एजेंडा पर भारत एक अग्रणी देश है। नवीकरणीय ऊर्जा, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने, गरीबी उन्मूलन का एजेंडा और सतत विकास लक्ष्यों के प्रति इसकी मजबूत प्रतिबद्धता है।
भारत को एक अहम भूमिका निभानी होगी

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73 वें सत्र की अध्यक्ष मारिया के अनुसार जब कभी वह आतंकवाद निरोध की बात करती हैं तो उसमें भारत को एक अहम भूमिका निभानी होती है। वह बहुत महत्वपूर्ण और मुख्य साझेदार देश है। उन्होंने कहा कि वह नए साल में, मानवाधिकार आधारित रूख के संदर्भ में, एजेंडा से जुड़ी हर चीज के संदर्भ में,भारत के साथ काम करने को लेकर बहुत ही आशावादी हैं।
भारतीय दौरे से अभिभूत

पिछले साल सितंबर में महासभा अध्यक्ष का प्रभार संभालने से पहले मारिया ने भारत का दौरा किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी। मारिया ने अपने भारत दौरे को याद करते हुए कहा कि यह देख कर वह अभिभूत हो गई थी कि देश में जमीनी स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों को किस तरह से क्रियान्वित किया जा रहा है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो