scriptअमरीका: 100 से ज्यादा रेप के मामले में 71 साल का शख्स गिरफ्तार, मासूम बच्चों को बनाता था हवस का शिकार | United States: 71-year old man has been arrested for raping 100 counts child for a decade | Patrika News

अमरीका: 100 से ज्यादा रेप के मामले में 71 साल का शख्स गिरफ्तार, मासूम बच्चों को बनाता था हवस का शिकार

locationनई दिल्लीPublished: Apr 17, 2019 04:12:36 pm

Submitted by:

Anil Kumar

अमरीका के 71 वर्षीय एक शख्स पर लगभग 100 बच्चों से रेप करने का आरोप है।
फाउंटेन ने सभी वारदात को 1970 से 1980 के बीच में अंजाम दिया था।
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अनुमान लगाया जा रहा है कि यह आकंड़ा बढ़ सकता है।

हार्वे जोसेफ फाउंटेन

अमरीका: एक दशक तक करीब 100 बच्चों से रेप मामले में 71 वर्षीय शख्स गिरफ्तार

वाशिंगटन। अमरीका से एक ऐसा मामला सामने आया है जो बहुत ही शर्मनाक और चौंकाने वाला भी है। दरअसल 71 वर्षीय एक शख्स को 100 अलग-अलग फर्स्ट डिग्री रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि शख्स पर उसके होम टाउन में बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न के कई आरोप हैं। आरोपी की पहचान पाइनविले के रहने वाले हार्वे जोसेफ फाउंटेन के तौर पर हुई है, जिन्हें 9 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था, जब आठ दिन बाद एक व्यस्क अभियुक्त ने अधिकारियों को बताया कि फाउंटेन ने उनलोगों के साथ रेप किया था जब वे बच्चे थे। अब इस मामले में जांच अधिकारियों ने त्वरित गति से जांच करते आरोपों के समर्थन में सबूत इकट्ठे किए हैं, जिनमें फाउंटेन पर अन्य कई बच्चों के साथ रेप के आरोप हैं।

अमरीका: राष्ट्रपति ट्रंप के रिसोर्ट से गिरफ्तार चीनी महिला की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट का जमनात देने से इनकार

1970 से 1980 के बीच वारदात को दिया था अंजाम

अधिकारियों ने बताया कि फाउंटेन ने 1970 से पहले लेकर 1980 के पहले तक सभी वारदात को अंजाम दिया था। सबसे हैरानी की बात है कि हर मामले में पीड़ित की उम्र 13 वर्ष से कम था। अधिकारियों ने आगे बताया है कि अभी तक कितने बच्चों व बच्चियों के साथ आरोपी ने रेप जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया है, इसके बारे में आंकड़ों का खुलासा नहीं किया जा सकता है। फिलहाल जांच जारी है। इस संबंध में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। अधिकारियों ने एक प्रेस रिलीज में बताया है कि फाउंटेन ने सभी वारदात को उस जगह पर अंजाम दिया जहां पर वे रहते थे, जो कि बैटन रूज के उत्तर-पश्चिम में लगभग 115 मील की दूरी पर एक शहर, पाइनविले क्षेत्र में आता है। मंगलवार की सुबह को फाउंटेन 1 मिलियन डॉलर की जमानत के साथ फैसला सुनाया गया था, क्योंकि उस वक्त यह तुरंत यह स्पष्ट नहीं था कि फाउंटेन के पास वकील है या नहीं।

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो