अमरीका

US: घरेलू विवाद में छह बच्चों के सिर में मारी गोली, 8 की मौत

अमरीका के टेक्सास के ह्यूस्टन में छह बच्चों समेत की आठ की मौत होने की खबर सामने आई है

Aug 10, 2015 / 11:33 am

सुभेश शर्मा

texas

वॉशिंगटन। अमरीका के टेक्सास के ह्यूस्टन में छह बच्चों समेत की आठ की मौत होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक शख्स ने इन सभी की गोली मार कर हत्या कर दी है। ये घटना शनिवार को हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार पता लगा है कि मारे गए बच्चों की उम्र 6 से 13 वर्ष के बीच है, जबकि इन सभी के शव घर के बेडरूम्स में मिले हैं। मारे गए लोगों के हाथ बंधे हुए थे। साथ ही उन्हें सिर में कई बार गोली मारी गई थी।

हत्या करने वाले 48 वर्षीय शख्स का नाम डेविड कोन्ले है। डेविड ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। वहीं जांच में पता लगा है कि डेविड के मृत महिला से संबंध थे। साथ ही माना जा रहा है कि हत्या के पीछ घरेलू विवाद हो सकता है।

हैरिस काउंटी शेरिफ ऑफिस के डिटेक्टिव ने बताया कि मरने वालों में एक शादीशुदा जोड़ा डीवेन (50) और वैलेरी जैक्सन (40) समेत उनके पांच बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा मृतकों में हमलावर डेविड का 13 वर्षीय बेटा भी शामिल है। हैरिस काउंटी चीफ टिम कैनन ने बताया कि, ये मामला चौंकाने वाले है क्योंकि इसमें एक ही परिवार के सदस्यों की सामूहिक हत्या हुई है। बिना किसी मकसद के कोई शख्स इतने सारे लोगों की जान नहीं ले सकता है और वो भी बच्चों की तो बिल्कुल नहीं।

अनहोनी की आशंका सबसे पहले पीडि़त परिवार के एक रिश्तेदार ने इमरजेंसी सर्विस पर कॉल कर जताई थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की के जरिए घर में एक बच्चे की लाश देखी। पुलिस ने जब घर में घुसने की कोशिश की तो हमलावर ने फायरिंग शुरु कर दी। लेकिन पुलिस फोर्स आने पर डेविड ने सरेंडर कर दिया।

Home / world / America / US: घरेलू विवाद में छह बच्चों के सिर में मारी गोली, 8 की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.