script

रिपब्लिकन दावेदार फियोरिना का हिलेरी पर हमला, कहा नहीं बन सकती राष्ट्रपति

Published: Jan 29, 2016 03:41:00 pm

यूएस प्रेसिडेंट पद रिपब्लिकन उम्मीदवारी की दावेदार कार्ली फियोरिना ने डेमोकेट्रिक पार्टी की शीर्ष दावेदार हिलेरी क्लिंटन पर साधा निशाना

hilery clinton

hilery clinton

वाशिंगटन। यूएस प्रेसिडेंट पद रिपब्लिकन उम्मीदवारी की दावेदार कार्ली फियोरिना ने डेमोकेट्रिक पार्टी की शीर्ष दावेदार हिलेरी क्लिंटन पर निशाना साधते हुए कहा है कि वो अमरीका की राष्ट्रपति नहीं बन सकतीं, उन्होंने हमेशा जनता से झूंठ बोला है।

कॉरपोरेट क्षेत्र से राजनीति में आईं फियोरिना ने आयोवा में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी से जुड़ी बहस में कहा कि हिलेरी फायदा उठाने और सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी करेंगी। इस दौरान फियोरिना ने हिलेरी के पति व पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर कटाक्ष किया, कहा कि जो बिल ने किया (यौन-शोषण) यदि वह मेरे पति ने किया होता तो मैं उन्हें कब का छोड़ चुकी होती। पर हिलेरी यहीं नहीं, देश की विदेशनीति से जुड़ी हर चुनौती को गलत ढंग से लेती रहीं।

बता दें कि हिलेरी क्लिंटन ओबामा के पहले कार्यकाल के दौरान अमरीका की विदेश मंत्री रह चुकी हैं और उनके पति बिल क्लिंटन राष्ट्रपति। दोनों को दुनियाभर में लोग जानते हैं, जबकि फियोरिना चुनावी संख्या के मामले में कमजोर रही हैं। लेकिन पिछले कुछ समय में फियोरिना ने बिल-हिलेरी, दोनों को तीखे निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। गुरुवार को डिबेट में उन्होंने पति-पत्नी दोनों पर एक साथ वार किया, कहा कि पहले बिल झूंठ बोलते थे, हिलेरी भी यही प्रयोग कर रही हैं।

क्या बोली फियोरिना?
फियोरिना ने कहा कि, “आपको जो कहना है कहिए, जो करना है करिए। जितना झूठ बोलना है बोलिए। हिलेरी क्लिंटन अमेरिका की राष्ट्रपति नहीं बन सकतीं। बस! वो कहती हैं कि मुझे उड़ान भरने का अहसास है। दुनियाभर में हजारों स्थानों पर जा चुकी हैं। तो मैं भी जा चुकी हूं, और जानती हूं कि उड़ान भरना एक गतिविधि है, कोई उपलब्धि नहीं। मैं जानती हूं कि वह बहुत से पद और पदवियां संभाल चुकी हैं, पर उन्होंने अपनी जिंदगी में ज्यादा कुछ हासिल नहीं किया। उन्होंने विदेश नीति से जुड़ी हर चुनौती को गलत ढंग से लिया। अब भी लगातार अमेरिकी जनता से झूंठ बोल रही हैं।”

ट्रेंडिंग वीडियो