नई दिल्ली। अमरीका में अब एक स्कूल को गोलीबारी का निशाना बनाने की घटना हुई है। यूएस के टाउनवाइल में एक 14 वर्षीय किशोर ने पहले अपने पिता की हत्या की और उसके बाद पास में मौजूद स्कूल में गोलीबारी की जिसमें दो स्टूडेंट और एक टीचर घायल हो गए। इसके पुलिस ने तुरंत किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पहले पिता को मारी गोली पुलिस के मुताबिक आरोपी किशोर ने स्कूल में गोलबारी कर दोनों स्टूडेंट को पैर में और महिला टीचर को कंधे पर गोली मारी थी। लगभग दोपहर 1.45 बजे टाउनवाइल के स्कूल में गोलीबारी करने से पहले किशोर ने अपने 47 वर्षीय पिता जेफरी ओसबोर्न की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद स्कूल को बंद कर दिया है। यह घटना किस उद्देश्य से की गई है पुलिस अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। हथियारों पर रोक की मांग साउथ कैरोलिना की गवर्नर निकी हेली ने घटना पर दुख जताते हुए कहा टाउनवाइल स्कूल की इस घटना की जांच में हम पूरी मदद करेंगे। घटना के बाद साउथ कैरोलिना के लोगों से घायलों के लिए प्रार्थना करने को कहा गया है। गौरतलब है कि हाल में अमरीका में कई जगह ऐसी गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं जिनके बाद अमरीका में हथियारों पर रोक लगाए जाने की मांग की जा रही है। दहशत में पूरा स्कूल अधिकारियों के मुताबिक हमलावर किशोर और घायल स्टूडेंट साथ में स्कूल जाते थे। राज्य के ग्रामीण इलाके में स्थित इस स्कूल में लगभग 300 स्टूडेंट पढ़ते हैं। इस घटना के बाद स्कूल के टीचरों में भी दहशत फैल गई। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने पूरे स्कूल परिसर को घेर लिया था। इसके बाद बच्चों को पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।