अमरीका

अमरीका के लेकवुड चर्च में गोलीबारी, मुठभेड़ में मारी गई महिला हमलावर

Shooting reported at Joel Osteen’s Lakewood Church : अमरीका के टेक्सास के लेकवुड चर्च में गोलीबारी हुई है। पांच साल के एक बच्चे को गोली लगने से उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने अंधाधुंध गोली चलाने वाली महिला को मार गिराया है।

Feb 12, 2024 / 08:24 am

Anand Mani Tripathi

America Shooting News : अमरीका के टेक्सास के ह्यूस्टन शहर से गोलीबारी की खबर आ रही है। पुलिस ने अंधाधुंध गोली चलाने वाली महिला को मार गिराया है। इस गोलीबारी में पांच साल के एक बच्चे सहित दो लोग को गोली लगी है। ह्यूस्टन शहर के पुलिस प्रमुख ट्रॉय फिनर ने बताया कि बच्चे की हालत गंभीर है। वहीं 57 वर्ष के एक व्यक्ति को कूल्हे में गोली लगी है। इस व्यक्ति हालत स्थिर है। लेकवुड चर्च ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि एक हमलावर लगातार गोलियां चला रहा है। इसके तत्काल बाद सूचना पर पुलिस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस प्रमुख फिनर ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है। करीब 30 वर्ष की इस महिला ने लंबा ट्रेंच कोट पहनकर हाथ में राइफल और बैग थामा लिया था। महिला जब चर्च में आई तो उसके साथ करीब पांच वर्ष की उम्र का एक बच्चा भी था। महिला ने दोपहर 1.50 बजे चर्च में गोलीबारी की तो मौजूद पुलिस अधिकारियों ने भी गोलियां चलाईं। इसमें महिला हमलावर की मौत हो गई। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

Home / world / America / अमरीका के लेकवुड चर्च में गोलीबारी, मुठभेड़ में मारी गई महिला हमलावर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.