script

वेनेजुएला: नरम पड़े निकोलस मादुरो के तेवर, जल्द चुनाव कराने का रखा प्रस्ताव

locationनई दिल्लीPublished: May 21, 2019 03:54:38 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

काराकस में एक भाषण में मादुरो ने यह ऐलान किया
फरवरी में एक प्रारंभिक चुनाव के बारे में बात की
विपक्षी दलों के गठबंधन के पास हैं 109 सीटें

nicolas

वेनेजुएला: राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने जल्द चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा

कराकस। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने नेशनल असेंबली को बहाल करने के लिए जल्द चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा है, जिसका नेतृत्व वर्तमान में विपक्षी नेता और स्व-घोषित अंतरिम राष्ट्रपति जुआन गुइदो कर रहे हैं। इन्हें अमरीका का समर्थन प्राप्त है। मादुरो ने सोमवार को काराकस में एक भाषण में यह ऐलान किया। उन्होंने इस साल के फरवरी में एक प्रारंभिक चुनाव के बारे में भी बात की थी। बता दें कि नियम के अनुसार अगर अगली फरवरी तक ये चुनाव नहीं होते हैं, तो वेनेजुएला अगले साल सीधे नेशनल असेंबली के लिए मतदान करेगा।

तुर्की: विदेश मंत्रालय के 249 कर्मी होंगे गिरफ्तार, गुलेन मूवमेंट से संबंध रखने का संदेह

गुइदो ने चुनाव को नाजायज बताया

विपक्षी दलों का व्यापक गठबंधन वर्तमान में वेनेजुएला की संसद में109 सीटें रखता है, जबकि मादुरो के प्रति वफादार पार्टियों के पास 55 सदस्य हैं। यहां के सदन में कुल 167 सीटें हैं। मादुरो की घोषणा पिछले साल लैटिन अमरीकी देश के राष्ट्रपति पद के लिए उनके चुनाव होने की वर्षगांठ पर आई है। उधर संयुक्त राज्य अमरीका के साथ,विपक्षी नेता गुइदो ने चुनाव को नाजायज कहा है। यदि गुइदो चुनाव हार जाते हैं, तो वह मादुरो के खिलाफ एक वैध शक्ति के रूप में अपना दावा खो देंगे। वाशिंगटन के समर्थन के बावजूद गुइदो, राष्ट्रपति मादुरो को बाहर निकालने के प्रयास में अब तक विफल रहे है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..


ट्रेंडिंग वीडियो