scriptट्रंप की जापान यात्रा से पहले युद्धपोत से हटाया गया जॉन मैक्केन का नाम, खुलासे के बाद अमरीका में गरमाई सियासत | White House asked american Navy to Hide McCain Warship | Patrika News

ट्रंप की जापान यात्रा से पहले युद्धपोत से हटाया गया जॉन मैक्केन का नाम, खुलासे के बाद अमरीका में गरमाई सियासत

locationनई दिल्लीPublished: May 30, 2019 03:06:22 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

15 मई को ट्रंप की यात्रा से पहले ये जानकारी ईमेल से दी गई थी
राष्ट्रपति अकसर स्वर्गीय सीनेटर का अपमान करते आए हैं
ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस फैसले के बारे में जानकारी नहीं थी

warship

ट्रंप की जापान यात्रा से पहले युद्धपोत से हटाया गया जॉन मैक्केन का नाम, खुलासे के बाद अमरीका में गरमाई सियासत

वाशिंगटन। वाइट हाउस ने अमरीकी नौसेना को दिवंगत सीनेटर जॉन मैक्केन के नाम पर एक युद्धपोत बदलने को कहा गया था। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार जापान में डोनाल्ड ट्रंप ने नौसैनिक अड्डे का दौरा किया था, इससे पहले ही यह कवायद की गई थी। ट्रंप की यात्रा से पहले 15 मई को ईमेल में यह जानकारी दी गई थी। अमरीका नौसेना और वायु सेना के अधिकारियों को ईमेल के जारिए बताया था कि जॉन मैककेन के नाम को हटाने की आवश्यकता है।
इजराइल: बेंजामिन नेतन्याहू सरकार बनाने में नाकाम, 17 सितंबर को फिर से होंगे चुनाव

पूर्व कैदी का अपमान करने का इतिहास रहा है

ट्रंप जापान की चार दिवसीय यात्रा पर थे। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि उन्हें निर्देश की जानकारी नहीं थी। दरअसल राष्ट्रपति का स्वर्गीय सीनेटर और युद्ध के पूर्व कैदी का अपमान करने का इतिहास रहा है। अकसर वह इनके आलोचक रहे हैं। हालांकि उन्हें हाल ही में जापान यात्रा के दौरान नौसेना के जहाज यूएसएस जॉन एस मैक्केन के साथ कुछ भी करने के बारे में सूचित नहीं किया गया था। ट्रंप ने कहा कि फिर भी मुझे हमारे महान सैन्य पुरुषों और महिलाओं के साथ रहना पसंद था। वे एक शानदार काम क्या करते हैं। वाइट हाउस के निर्देशों का पालन करते हुए, अधिकारियों ने कथित तौर पर राष्ट्रपति के दौरे से पहले जहाज के नाम को तारकोल से ढंक दिया था, बाद में इसकी दृश्यता को कम करने के लिए भी इसे जलमार्ग से दूर रखा गया।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो