scriptजमीनी विवाद में 10 वर्षीय बच्चे की गला रेत कर की गई हत्या | 10 year kid murdered in property issue | Patrika News

जमीनी विवाद में 10 वर्षीय बच्चे की गला रेत कर की गई हत्या

locationअमेठीPublished: Mar 07, 2021 05:32:47 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

अमेठी में जमीन विवाद में एक दस साल के मासूम को अपनी जान से हाथ धोड़ा पड़ गया।

Dead kid

Dead kid

अमेठी. अमेठी में जमीन विवाद में एक दस साल के मासूम को अपनी जान से हाथ धोड़ा पड़ गया। केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के संसदीय क्षेत्र अमेठी में मकान के बंटवारे के विवाद में दबंग परिजनों ने दलित महिला को जमकर पीटा। महिला के विरोध करने पर पास में सो रहे 10 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की। महिला के चचिया ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।
मामला ज़िले के मुशीगंज थाना अंतर्गत ग्रामसभा दुलापुर के देवी चरण का पुरवा गांव का है, जहां बदमाशों ने 10 वर्षीय बच्चे धीरज की गला काटकर हत्या कर दी और माँ मालती देवी को मरणासन्न कर दिया, जिन्हें गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मालती देवी ने बताया कि हमारे चचिया ससुर से पारिवारिक मकान के बंटवारे को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। हमारे गांव के ही सुखदेव आदि पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उक्त प्रकरण में थानाध्यक्ष मुंशीगंज ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं इस पूरे मामले में सीओ गुरुमीत सिंह ने बताया की मालती देवी भोजन कर अपने परिवार के साथ सो रही थी। घटना करीब रात 10 बजे से 11 बजे के बीच की है। सुखदेव सिंह उनके मालती देवी के रिश्तेदार हैं। उनके हाथ में धारदार हथियार था और उसने मालती के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी वहीं मां को ईंट से वार कर बेहाश कर दिया। उनकी तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो