scriptएक्शन में आम आदमा पार्टी, राहुल गांधी की बढ़ाई टेंशन, बीजेपी की भी उड़ी नींद | Aam Aadmi Party candidate Kanti Devi Gauriganj Amethi UP Hindi News | Patrika News

एक्शन में आम आदमा पार्टी, राहुल गांधी की बढ़ाई टेंशन, बीजेपी की भी उड़ी नींद

locationअमेठीPublished: Nov 16, 2017 08:09:32 am

आम आदमी पार्टी ने कसी कमर, कांग्रेस-बीजेपी की बढ़ी टेंशन…

Aam Aadmi Party candidate Kanti Devi Gauriganj Amethi UP Hindi News

एक्शन में आम आदमा पार्टी, राहुल गांधी की बढ़ाई टेंशन, बीजेपी की भी उड़ी नींद

अमेठी. अमेठी के लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद कार्यकर्ताओं को पुनर्जीवित करने के लिए आम आदमी पार्टी ने दोबारा कमर कस ली है। साल 2014 में हुए चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी एक बार फिर देश की दो बड़ी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ चुनाव मैदान में है। आपको बताते चलें कि जहां प्रदेश की भाजपा सरकार सहित सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ नगर निकाय चुनाव लड़ रही हैं, तो राहुल गांधी के गढ़ में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी को चुनौती देने के लिए आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतर आई है।
चुनाव प्रचार में जुटी आप

पहली बार नगर पालिका बनाई गई गौरीगंज से आम आदमी पार्टी समर्थित प्रत्याशी कांति देवी भी चुनाव मैदान में हैं। आप प्रत्याशी कांति देवी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। आपको बताते चलें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कुमार विश्वास भी अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उपाध्यक्ष व अमेठी से सासंद राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं और वे नतीजो में चौथे स्थान पर रहे थे।
आप करेगी विकास

कांति देवी के प्रतिनिधि पलटू राम की मानें तो 2014 के लोकसभा चुनाव में कुमार विश्वास चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार गौरीगंज नगर पालिका से आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। अभी तक नगर पालिका में जितने भी प्रत्याशी हुए सभी ने सिर्फ लूट खसोट की है। आम जनता की जरूरतों और विकास पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। हमारा पूरा ध्यान विकास पर रहेगा।
सपा मे कसा तंज

वहीं आम आदमी के चुनाव मैदान में उतरने पर गौरीगंज से सपा विधायक राकेश सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि कुमार विश्वास एक जंतु की तरह हैं। अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने आए कुमार विश्वास ने कहा था कि उन्होंने अमेठी में घर ले लिया लिया और वे यहीं पर रहेंगे। लेकिन आज तक कुमार विश्वास अमेठी नहीं आए और वे जंतु की तरह गायब हो गए।
क्या बोले जिला संयोजक

वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान कवि कुमार विश्वास के करीबी माने जाने वाले आम आदमी पार्टी के अमेठी जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद कश्यप ने साफ तौर पर कहा कि आम आदमी पार्टी के चुनाव जीतने के बाद नगर पालिका परिषद के विकास के लिए आवंटित धन को सभी वार्डों के सभासदो की राय के बाद उसे महत्वपूर्ण और आवश्यक कार्यों के लिए खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर बार चुनाव पैसों के बल पर होता चला आ रहा है, लेकिन इस बार का चुनाव काफी अलग होगा। इस बार जनता अपने उम्मीदों पर खरे उतरने वाले प्रत्याशी को जीत का सेहरा पहनाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो