scriptसीएए पर विपक्ष कर रहा गुमराह, अमेठी में निकाली गई जागरुकता के लिए लोक जागरण रैली | Amethi CAA NRC Lok Jagran Rally BJP | Patrika News

सीएए पर विपक्ष कर रहा गुमराह, अमेठी में निकाली गई जागरुकता के लिए लोक जागरण रैली

locationअमेठीPublished: Jan 12, 2020 01:51:59 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की पूरे देश के अंदर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्षी दलों के द्वारा समाज तथा देश की जनता के अंदर एक भ्रम फैलाया जा रहा है।

सीएए पर विपक्ष कर रहा गुमराह, अमेठी में निकाली गई जागरुकता के लिए लोक जागरण रैली

सीएए पर विपक्ष कर रहा गुमराह, अमेठी में निकाली गई जागरुकता के लिए लोक जागरण रैली

अमेठी. नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के समर्थन में अमेठी जनपद मुख्यालय गौरीगंज में लोक जागरण मंच अमेठी के तत्वाधान में भारतीय जनता पार्टी तथा अन्य संगठनों की तरफ से लोक जागरण यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।
रंणजय इंटर कॉलेज गौरीगंज के खेल के मैदान से सभी जनप्रतिनिधि नेता व कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून 2019 के समर्थन में रैली की शुरुआत की। यह रैली सब्जी मंडी तिराहे और सैंठा रोड तक निकाली गई। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह पटेल, बीजेपी के राज्य मंत्री सुरेश पासी, तिलोई से भाजपा विधायक राजा मयंकेश्वर शरण सिंह, जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुबह से ही अमेठी प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा और कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी अरुण कुमार तथा पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग व जिले के तमाम पुलिस अधिकारी के साथ अमेठी पुलिस के जवान मुस्तैदी से चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे।
गौरीगंज में इस कार्यक्रम का नेतृत्व करने पहुंचे पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की पूरे देश के अंदर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्षी दलों के द्वारा समाज तथा देश की जनता के अंदर एक भ्रम फैलाया जा रहा है। आज उस भ्रम को दूर करने के लिए समाज की तरफ से और तमाम संगठनों ने इस शांति मार्च को निकाला है और सीएए जो कानून बना है वह पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश में जो अल्पसंख्यक हैं जिनको इन देशों में सम्मानपूर्वक जीवन नहीं जीने दिया जा रहा हैं। उनको यदि वह भारत आते हैं तो उन लोगों को भारत नागरिकता प्रदान करेगा। इसके लिए जो कानून बनाया गया है उसमें उत्पन्न हुए भ्रम को दूर करने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो